Bollywood Entertainment News Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। गणेश उत्सव के मौके पर एक्टर बप्पा के आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में लाल बागचा राजा के दर्शन के लिए छोटे बेटे अबराम के साथ गए थे। इसी बीच अब उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे के घर देखा गया। उनके घर वो गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे। इसके साथ ही एक्टर की फिल्म ‘जवान’ की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी की रिलीज को 18 दिन से ज्यादा हो गया है। ऐसे में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे संडे 15 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
00:42 (IST) 26 Sep 2023
स्वरा भास्कर ने दिया बेटी राबिया को जन्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं, उन्होंने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है।

00:41 (IST) 26 Sep 2023
रुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी बेबी बम्प वाली तस्वीरें

रुबीना दिलैक ने बेबी बम्प में कुछ फोटोशूट कराया है जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है।

00:39 (IST) 26 Sep 2023
एक्ट्रेस सोफिया लॉरेन हुईं हादसे की शिकार

मशहूर अभिनेत्री सोफिया लॉरेन को जिनेवा में अपने घर पर गिरने के बाद रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

16:41 (IST) 25 Sep 2023
रिलीज हुआ अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' का धमाकेदार ट्रेलर

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। ये रियल स्टोरी पर आधारित है। इसमें सरदार जसवंत गिल की कहानी को दिखाया गया है। इसमें अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। पढ़िए पूरी खबर...

16:35 (IST) 25 Sep 2023
रिलीज हुआ 'फैरी' का टीजर वीडियो

सलमान खान की भांजी अलिजेह की डेब्यू फिल्म 'फैरी' का टीजर वीडियो रिलीज हो गया है। ये काफी सस्पेंस से भरा हुआ है। वीडियो को सलमान खान फिल्म्स से रिलीज किया गया है। इसे 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

14:09 (IST) 25 Sep 2023
शादी के मंडप से सामने आई परिणीति-राघव की नई तस्वीर

परिणीति-राघव चड्ढा ने धूमधाम के साथ उदयपुर में शादी कर ली। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनकी एक के बाद एक नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अब कपल की शादी के मंडप से नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो दूल्हे राजा अपनी दुल्हन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

14:02 (IST) 25 Sep 2023
सई मांजरेकर की सादगी ने जीता दिल

फिल्म 'दबंग-3' फेम एक्ट्रेस और महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का सादगी भरा लुक देखने के लिए मिला। सलवार-सूट में उन्होंने दिल ही जीत लिया। उनके लुक से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है।

13:59 (IST) 25 Sep 2023
परिणीति-राघव चड्ढा की नई फोटो वायरल

परिणीति-राघव चड्ढा की सोशल मीडिया पर नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें राघव को ब्लैक कलर के सूट में तो एक्ट्रेस को शरारे में देखा जा सकता है। उन्होंने बालों में गुलाब लगाकर लुक को कंप्लीट किया है।

13:54 (IST) 25 Sep 2023
इस दशहरा होगी बॉक्स ऑफिस पर सेनन सिटर्स में धमाकेदार टक्कर

दशहरा 2023 पर बॉक्स ऑफिस पर सेनन सिटर्स में धमाकेदार टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है। दरअसल, कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' और नुपूर सेनन की डेब्यू साउथ फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' दशहरा पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल सकती है।

12:40 (IST) 25 Sep 2023
उदयपुर से वापस लौटी परिणीति चोपड़ा की फैमिली

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी अटेंड करने के बाद एक्ट्रेस की फैमिली उदयपुर से वापस लौट चुकी है। उनका परिवार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वीडियो भी सामने आया है। देखिए...

12:01 (IST) 25 Sep 2023
परिणीति-राघव की वेडिंग अटेंड कर वापस लौटीं सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, बेस्ट परिणीति चोपड़ा का वेडिंग फंक्शन अटेंड करने के बाद मुंबई वापस लौटीं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां पर वो कैजुअल लुक में नजर आईं।

11:59 (IST) 25 Sep 2023
कियारा आडवाणी ने परिणीति चोपड़ा को दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस की फोटो शेयर कर लिखा, 'क्लब में स्वागत है। जीवनभर की खुशियों के लिए आपको बधाई। ढेर सारा प्यार।'

11:10 (IST) 25 Sep 2023
दिशा परमार ने शेयर की राहुल वैद्य की बेटी के साथ फोटो

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने हसबैंड राहुल वैद्य की बेटी के साथ रात 12 बजे तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपनी लाडली को प्यार करते और दुलारते हुए नजर आ रहे हैं।

11:08 (IST) 25 Sep 2023
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की वेडिंग की इनसाइड फोटोज

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अब एक-दूजे के हो गए हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी की इनसाइड तस्वीरों को शेयर कर नई जिंदगी की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

11:07 (IST) 25 Sep 2023
27 सितंबर को रिलीज होगा 'टाइगर-3' का टीजर

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर-3' के टीजर वीडियो को 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

09:16 (IST) 25 Sep 2023
मां मधु चोपड़ा ने बताया बहन परिणीति की शादी में क्यों नहीं आईं प्रियंका?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन उन्होंने बहन के लिए पोस्ट शेयर करके ढेर सारी बधाई दी थी। ऐसे में अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि वो काम में बिजी हैं इसलिए फंक्शन में नहीं पहुंच पाईं।

09:06 (IST) 25 Sep 2023
1000 करोड़ के पार पहुंची ‘जवान’

फिल्म ‘जवान’ की कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मूवी की रिलीज को 18 दिन से ज्यादा हो गया है। ऐसे में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट्स में शुरुआती आंकड़ों में बताया जा रहा है कि फिल्म ने तीसरे संडे 15 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ ही इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

09:05 (IST) 25 Sep 2023
सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंचीं आशा भोंसले

बॉलीवुड की बेहतरीन गायक आशा भोंसले गणेश उत्सव के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे के घर पहुंची। एक दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बप्पा की मूर्ति भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।

09:00 (IST) 25 Sep 2023
सलमान खान ने जीजा और बहन के साथ की बप्पा की पूजा

सलमान खान ने गणेश उत्सव के मौके पर जीजा आयुष शर्मा और बहन अर्पिता खान के साथ बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक्टर को कुर्ता-पायजामा में ट्रैडिशनल अवतार में देखा गया।

08:58 (IST) 25 Sep 2023
व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो इवेंट में व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

08:57 (IST) 25 Sep 2023
सलमान-शाहरुख ने की सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात

गणेश उत्सव के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे के घर शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही पहुंचे। इस दौरान दोनों खान्स ने सीएम से मुलाकात भी की।

08:56 (IST) 25 Sep 2023
सीएम एकनाथ शिंदे के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सफलता को सेलिब्रेट कर रहे हैं। गणेश उत्सव के मौके पर एक्टर बप्पा के आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में लाल बागचा राजा के दर्शन के लिए छोटे बेटे अबराम के साथ गए थे। इसी बीच अब उन्हें सीएम एकनाथ शिंदे के घर देखा गया। उनके घर वो गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे।