Bollywood News Highlights: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब मूवी को लेकर खबरें सामने आ रही है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं। वो फिल्म में रोमी भगत का रोल अदा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) ने 40 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला सुपरस्टार पिता कृष्णा की याद में लिया है। एक्टर ऐसे बच्चों को खर्च उठाएंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और उनके पास मूलभूत सुविधाएं नहीं होंगी। ऐसी ही मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पाने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:24 (IST) 17 Nov 2023
एयरपोर्ट पर नजर आईं रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह काफी कूल दिख रही थीं।

18:22 (IST) 17 Nov 2023
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

18:21 (IST) 17 Nov 2023
अस्पताल में भर्ती हैं विशाल ददलानी

विशाल ददलानी न अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देख फैंस काफी हैरान हैं। कैप्शन में विशाल ने लिखा है, “मत पूछो “क्या हुआ?” यह गलत सवाल है. इसके बजाय पूछें, क्या यह इसके लायक था, और मैं आपको आश्वस्त करूंगा कि यह लायक था!”

18:15 (IST) 17 Nov 2023
केजुअल लुक में नजर आईं पलक तिवारी

पलक तिवारी अक्सर अपने लुक से फैंस को दीवाना करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ब्लैक टॉप और ग्रे जीन्स में काफी कूल नजर आ रही हैं।

18:07 (IST) 17 Nov 2023
रणबीर कपूर को टॉक्सिक कहे जाने पर आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट तो हो गईं ट्रोल

आलिया भट्ट हाल ही में करीना कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर आईं थीं। जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बीते दिनों आलिया ने एक वीडियो में बताया था कि रणबीर को उनके होंठ बिना लिपस्टिक के पसंद आते हैं। आलिया ने कहा था कि जब वह लिपस्टिक लगाती थीं तो वह उसे साफ करने के लिए कहते थे। जिसके बाद नेटिजन्स ने रणबीर को टॉक्सिक पति का टैग दे दिया था। इसपर आलिया ने सफाई देते हुए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। लेकिन इसके बाद लोग आलिया को ट्रोल कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

17:14 (IST) 17 Nov 2023
डेविड बेकहम संग फोटो पर ट्रोल करने वालों को हर्षवर्धन कपूर ने दिया करारा जवाब

वर्ल्ड कप 2023 के चलते लीजेंडरी फुटबॉलर डेविड बेकहम भारत में थे। इस बीच उन्हें मुकेश अंबानी से लेकर सोनम कपूर और शाहरुख खान ने अपने घर पर बुलाया और उनकी मेहमान नवाजी की। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:03 (IST) 17 Nov 2023
आकांक्षा पुरी ने शेयर की बेडरूम फोटोज

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने इंस्टाग्राम पर बेडरूम फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें सिर ताज सजाए सिजलिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

15:47 (IST) 17 Nov 2023
रूटीन चेकअप के बाद शॉपिंग करने पहुंचीं रुबीना दिलैक

रुबीना दिलैक मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका वीडियो सामने आया, जिसमें वह हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके पति अभिनव शुक्ला भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद दोनों शॉपिंग करते दिखे।

15:21 (IST) 17 Nov 2023
बोल्ड फोटोशूट के लिए ट्रोल हो रहीं प्रियंका चाहर चौधरी

टीवी सीरियल ‘उडारियां’ एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 16’ कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की लंबी कतार है और ये लोग प्रियंका को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख उनके फैंस काफी नाखुश हैं। लोगों को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का ये अवतार पसंद नहीं आ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

13:38 (IST) 17 Nov 2023
विवेक अग्निहोत्री ने किया महाभारत पर फिल्म का ऐलान

सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्में बनाने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री धार्मिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। विवेक अग्निहोत्री ने ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि वह 3 हिस्सों में फिल्म को बनाने वाले हैं। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का ऐलान करते हुए फैंस से ये भी पूछा है कि ‘महाभारत’ पौराणिक कथा है या इतिहास? यहां पढ़ें पूरी खबर

13:15 (IST) 17 Nov 2023
वर्ल्ड कप 2023 पर साउथ एक्ट्रेस ने किया बड़ा ऐलान

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच साउथ की फेमस एक्ट्रेस ने बड़ा ऐलान किया है कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है तो वो बिना कपड़ों के बीच पर दौड़ लगाएंगी। पढ़िए पूरी खबर…

12:05 (IST) 17 Nov 2023
रजनीकांत ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर की भविष्यवाणी

रजनीकांत ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘इंडिया 100 प्रतिशत वर्ल्ड कप जीतेगी।’ इस मैच को देखने के लिए वो काफी एक्साइटेड दिखे हैं।

12:00 (IST) 17 Nov 2023
Bigg Boss 17: वीकेंड का वार में घरवालों पर भड़के सलमान खान

Bigg Boss 17 के इस वीकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगने वाली है। कलर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान घरवालों पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

11:56 (IST) 17 Nov 2023
ओटीटी पर रिलीज हुई ‘टाइगर नागेश्वर राव’

रवि तेजा और नुपूर सेनन स्टारर फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

11:47 (IST) 17 Nov 2023
बॉक्स ऑफिस पर ‘भाईजान’ का जलवा बरकरार

सलमान खान (Salman Khan) ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) का पांचवे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। ये भारत में 200 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ ही कदम दूर है। पढ़िए पूरी खबर…

11:15 (IST) 17 Nov 2023
5वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर बेल्जियम से लौटे दीपवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की पांचवी सालगिरह सेलिब्रेट की। दोनों ने बेल्जियम में इसे सेलिब्रेट किया। वहां से उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। ऐसे में अब कपल मुंबई लौट चुका है। उन्हें देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

10:48 (IST) 17 Nov 2023
नाना पाटेकर की सफाई के बाद थप्पड़ खाने वाले लड़के ने बयां किया दर्द

नाना पाटेकर ने बीते दिन ही थप्पड़ कांड को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने वीडियो जारी कर इस मामले की सच्चाई बताई और माफी भी मांगी थी। ऐसे में अब झापड़ खाने वाले लड़के ने अपना दर्द बयां किया है। पढ़िए पूरी खबर…

10:04 (IST) 17 Nov 2023
पत्नी के नाम से पहचाने जाने पर छलका विवेक दहिया का दर्द

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति विवेक दहिया का पत्नी के नाम जाने-जाने पर दर्द छलका है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पैपराजी की क्लास लगाई थी कि विवेक को उनके नाम की बजाय दिव्यांका का पति कहकर बुलाया जाता है। पढ़िए पूरी खबर…

09:32 (IST) 17 Nov 2023
विक्की कौशल ने नन्हे फैन को किया खुश

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे फैन के साथ अलग अंदाज में फोटो क्लिक कराई। उनका इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

09:29 (IST) 17 Nov 2023
शाहरुख खान ने डेविड बेकहम के लिए मन्नत में रखी आलीशान पार्टी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बाद फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने घर मन्नत में प्राइवेट पार्टी रखी थी। डेविड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

07:56 (IST) 17 Nov 2023
पिंक आउटफिट में जान्हवी कपूर का दिखा बोल्ड अंदाज

जान्हवी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें पिंक आउटफिट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो बोल्ड अदाएं दिखाते हुए नजर आईं। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

07:55 (IST) 17 Nov 2023
कटरीना कैफ ने साड़ी में लूटी लाइमलाइट

कटरीना कैफ को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें साड़ी में देखा जा सकता है। वो येलो कलर की साड़ी में ग्लैमरस दिखी हैं।

07:53 (IST) 17 Nov 2023
कपल गोल्स देते दिखे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह को बीती शाम साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आए।

07:52 (IST) 17 Nov 2023
बैकुंड धाम में हुआ सहारा के फाउंडर सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

सहारा के फाउंडर सुब्रत रॉय का बीते दिन अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके पोते ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने के लिए मिली है।

07:51 (IST) 17 Nov 2023
शॉर्ट्स में यूं नजर आईं दिशा पाटनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को शॉर्ट्स और टी-शर्ट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चा में रहा है। उनका वीडियो भी सामने आया है।

07:47 (IST) 17 Nov 2023
40 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे महेश बाबू

टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) ने 40 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला सुपरस्टार पिता कृष्णा की याद में लिया है। एक्टर ऐसे बच्चों को खर्च उठाएंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और उनके पास मूलभूत सुविधाएं नहीं होंगी। पढ़िए पूरी खबर…

07:47 (IST) 17 Nov 2023
‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब मूवी को लेकर खबरें सामने आ रही है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं। वो फिल्म में रोमी भगत का रोल अदा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।