Bollywood News Highlights: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब मूवी को लेकर खबरें सामने आ रही है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं। वो फिल्म में रोमी भगत का रोल अदा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) ने 40 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला सुपरस्टार पिता कृष्णा की याद में लिया है। एक्टर ऐसे बच्चों को खर्च उठाएंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और उनके पास मूलभूत सुविधाएं नहीं होंगी। ऐसी ही मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पाने के लिए जुड़े रहिए।
रानी मुखर्जी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह काफी कूल दिख रही थीं।
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
विशाल ददलानी न अस्पताल के बेड पर लेटे हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देख फैंस काफी हैरान हैं। कैप्शन में विशाल ने लिखा है, "मत पूछो "क्या हुआ?" यह गलत सवाल है. इसके बजाय पूछें, क्या यह इसके लायक था, और मैं आपको आश्वस्त करूंगा कि यह लायक था!"
पलक तिवारी अक्सर अपने लुक से फैंस को दीवाना करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह ब्लैक टॉप और ग्रे जीन्स में काफी कूल नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट हाल ही में करीना कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर आईं थीं। जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बीते दिनों आलिया ने एक वीडियो में बताया था कि रणबीर को उनके होंठ बिना लिपस्टिक के पसंद आते हैं। आलिया ने कहा था कि जब वह लिपस्टिक लगाती थीं तो वह उसे साफ करने के लिए कहते थे। जिसके बाद नेटिजन्स ने रणबीर को टॉक्सिक पति का टैग दे दिया था। इसपर आलिया ने सफाई देते हुए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। लेकिन इसके बाद लोग आलिया को ट्रोल कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
वर्ल्ड कप 2023 के चलते लीजेंडरी फुटबॉलर डेविड बेकहम भारत में थे। इस बीच उन्हें मुकेश अंबानी से लेकर सोनम कपूर और शाहरुख खान ने अपने घर पर बुलाया और उनकी मेहमान नवाजी की। सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने इंस्टाग्राम पर बेडरूम फोटोज शेयर की है। इसमें उन्हें सिर ताज सजाए सिजलिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
रुबीना दिलैक मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनका वीडियो सामने आया, जिसमें वह हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके पति अभिनव शुक्ला भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद दोनों शॉपिंग करते दिखे।
टीवी सीरियल ‘उडारियां’ एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 16’ कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की लंबी कतार है और ये लोग प्रियंका को बहुत पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख उनके फैंस काफी नाखुश हैं। लोगों को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस का ये अवतार पसंद नहीं आ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सच्ची घटनाओं पर आधारित ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्में बनाने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री धार्मिक कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। विवेक अग्निहोत्री ने ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने ये भी बताया है कि वह 3 हिस्सों में फिल्म को बनाने वाले हैं। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का ऐलान करते हुए फैंस से ये भी पूछा है कि ‘महाभारत’ पौराणिक कथा है या इतिहास? यहां पढ़ें पूरी खबर
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच साउथ की फेमस एक्ट्रेस ने बड़ा ऐलान किया है कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है तो वो बिना कपड़ों के बीच पर दौड़ लगाएंगी। पढ़िए पूरी खबर...
रजनीकांत ने वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इंडिया 100 प्रतिशत वर्ल्ड कप जीतेगी।' इस मैच को देखने के लिए वो काफी एक्साइटेड दिखे हैं।
Bigg Boss 17 के इस वीकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगने वाली है। कलर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान घरवालों पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
रवि तेजा और नुपूर सेनन स्टारर फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' को अमेजन प्राइम वीडियो से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।
सलमान खान (Salman Khan) 'टाइगर 3' (Tiger 3) का पांचवे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। ये भारत में 200 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ ही कदम दूर है। पढ़िए पूरी खबर...
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी शादी की पांचवी सालगिरह सेलिब्रेट की। दोनों ने बेल्जियम में इसे सेलिब्रेट किया। वहां से उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। ऐसे में अब कपल मुंबई लौट चुका है। उन्हें देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
नाना पाटेकर ने बीते दिन ही थप्पड़ कांड को लेकर सफाई दी थी। उन्होंने वीडियो जारी कर इस मामले की सच्चाई बताई और माफी भी मांगी थी। ऐसे में अब झापड़ खाने वाले लड़के ने अपना दर्द बयां किया है। पढ़िए पूरी खबर...
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के पति विवेक दहिया का पत्नी के नाम जाने-जाने पर दर्द छलका है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने पैपराजी की क्लास लगाई थी कि विवेक को उनके नाम की बजाय दिव्यांका का पति कहकर बुलाया जाता है। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने नन्हे फैन के साथ अलग अंदाज में फोटो क्लिक कराई। उनका इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बाद फुटबॉलर डेविड बेकहम के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने घर मन्नत में प्राइवेट पार्टी रखी थी। डेविड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
जान्हवी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर अपने लुक को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अब उन्हें पिंक आउटफिट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो बोल्ड अदाएं दिखाते हुए नजर आईं। उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कटरीना कैफ को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें साड़ी में देखा जा सकता है। वो येलो कलर की साड़ी में ग्लैमरस दिखी हैं।
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह को बीती शाम साथ में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कपल गोल्स देते हुए नजर आए।
सहारा के फाउंडर सुब्रत रॉय का बीते दिन अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके पोते ने मुखाग्नि दी। उनकी अंतिम यात्रा में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने के लिए मिली है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को शॉर्ट्स और टी-शर्ट में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चा में रहा है। उनका वीडियो भी सामने आया है।
टॉलीवुड के प्रिंस कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) ने 40 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का फैसला किया है। उन्होंने ये फैसला सुपरस्टार पिता कृष्णा की याद में लिया है। एक्टर ऐसे बच्चों को खर्च उठाएंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर होंगे और उनके पास मूलभूत सुविधाएं नहीं होंगी। पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) में शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। इसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब मूवी को लेकर खबरें सामने आ रही है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आ सकती हैं। वो फिल्म में रोमी भगत का रोल अदा कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके मेकर्स ने एक्ट्रेस को अप्रोच किया है हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।