Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक्टर विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। कपल ने पिछले साल 2022 में 14 फरवरी को प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं। 17 सितंबर को पहले दोनों ने अरदास की और फिर शबद कीर्तन हुआ। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की खबरें हैं। जिसके बाद 23 सितंबर को सभी लोग उदयपुर जाएंगे और 24 को सात फेरे लेंगे। वहीं एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ वर्ल्डवाइड 800 करोड़ पार हो गई है। शिव ठाकरे इस बार बहुत ही स्पेशल गणपति बप्पा अपने घर लाए हैं, जो चर्चा में हैं। शिव ठाकरे के गणपित इस बार पुलिस बप्पा हैं, जो पुलिस की वर्दी में हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
तापसी पन्नू ने गणेश चतुर्थी के मौके पर नई कार खरीदी है। उन्होंने मर्सिडीज मेबैक GLS600 खरीदी है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2.92 करोड़ के आसपास है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।
श्रुति हासन को एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान का उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स एक्ट्रेस की पीछे पड़ा होता है। पहले वो उनके साथ चलता है फिर पीछे-पीछे आने लगता है। श्रुति इससे काफी परेशान दिखती हैं।
एशिया कप 2023 के फाइनल के बाद अथिया शेट्टी के हसबैंड और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।
वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के एक्टर विक्रांत मैसी पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। कपल ने पिछले साल 2022 में लव मैरिज की थी। पढ़िए पूरी खबर…
गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म 'गणपत' से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। उनका ये लुक वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर आते ही छा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर खबर सामने आ रही है कि शादी से पहले चोपड़ा और चड्ढा फैमिली के बीच क्रिकेट मैच होने वाला है। ये दिल्ली में खेला जाएगा।
सुपरस्टार रजनीकांत को हाल ही कोयंबटूर एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान फैंस एक्टर की गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करते दिखे।
#WATCH | Actor Rajinikanth leaves for Coimbatore to participate in the family event, from Chennai airport
— ANI (@ANI) September 17, 2023
Actor Rajinikanth says, "I was about to meet former Andhra Pradesh CM and TDP chief Chandrababu Naidu but due to family function it didn't happen". pic.twitter.com/2mRurGxmIy
शिव ठाकरे इस बार बहुत ही स्पेशल गणपति बप्पा अपने घर लाए हैं, जो चर्चा में हैं। शिव ठाकरे के गणपित इस बार पुलिस बप्पा हैं, जो पुलिस की वर्दी में हैं।
एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ वर्ल्डवाइड 800 करोड़ पार हो गई है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं। 17 सितंबर को पहले दोनों ने अरदास की और फिर शबद कीर्तन हुआ। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की खबरें हैं। जिसके बाद 23 सितंबर को सभी लोग उदयपुर जाएंगे और 24 को सात फेरे लेंगे।