Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक्टर विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर पहले बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। कपल ने पिछले साल 2022 में 14 फरवरी को प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं। 17 सितंबर को पहले दोनों ने अरदास की और फिर शबद कीर्तन हुआ। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की खबरें हैं। जिसके बाद 23 सितंबर को सभी लोग उदयपुर जाएंगे और 24 को सात फेरे लेंगे। वहीं एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ वर्ल्डवाइड 800 करोड़ पार हो गई है। शिव ठाकरे इस बार बहुत ही स्पेशल गणपति बप्पा अपने घर लाए हैं, जो चर्चा में हैं। शिव ठाकरे के गणपित इस बार पुलिस बप्पा हैं, जो पुलिस की वर्दी में हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:30 (IST) 18 Sep 2023
तापसी पन्नू ने खरीदी नई कार

तापसी पन्नू ने गणेश चतुर्थी के मौके पर नई कार खरीदी है। उन्होंने मर्सिडीज मेबैक GLS600 खरीदी है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2.92 करोड़ के आसपास है।

19:07 (IST) 18 Sep 2023
नेहा शर्मा का छाया बोल्ड अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा एक बार फिर से अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना बिकिनी लुक फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।

19:06 (IST) 18 Sep 2023
श्रुति हासन के पीछे पड़ा फैन!

श्रुति हासन को एयरपोर्ट पर हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान का उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स एक्ट्रेस की पीछे पड़ा होता है। पहले वो उनके साथ चलता है फिर पीछे-पीछे आने लगता है। श्रुति इससे काफी परेशान दिखती हैं।

19:04 (IST) 18 Sep 2023
क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए के एल राहुल

एशिया कप 2023 के फाइनल के बाद अथिया शेट्टी के हसबैंड और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।

19:02 (IST) 18 Sep 2023
पापा बनने वाले हैं विक्रांत मैसी

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के एक्टर विक्रांत मैसी पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ शीतल ठाकुर प्रेग्नेंट हैं। कपल ने पिछले साल 2022 में लव मैरिज की थी। पढ़िए पूरी खबर...

15:03 (IST) 18 Sep 2023
जारी हुआ 'गणपत' से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक

गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म 'गणपत' से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें एक्टर को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। उनका ये लुक वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर आते ही छा गया है।

14:43 (IST) 18 Sep 2023
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा के बीच होगा क्रिकेट मैच

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर खबर सामने आ रही है कि शादी से पहले चोपड़ा और चड्ढा फैमिली के बीच क्रिकेट मैच होने वाला है। ये दिल्ली में खेला जाएगा।

10:45 (IST) 18 Sep 2023
कोयंबटूर एयरपोर्ट पर फैंस के बीच फंसे रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत को हाल ही कोयंबटूर एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान फैंस एक्टर की गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करते दिखे।

09:42 (IST) 18 Sep 2023
शिव ठाकरे घर लाए पुलिस की वर्दी वाले गणपति बप्पा

शिव ठाकरे इस बार बहुत ही स्पेशल गणपति बप्पा अपने घर लाए हैं, जो चर्चा में हैं। शिव ठाकरे के गणपित इस बार पुलिस बप्पा हैं, जो पुलिस की वर्दी में हैं।

09:41 (IST) 18 Sep 2023
दूसरे रविवार ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड किया 800 करोड़ के पार कलेक्शन

एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ वर्ल्डवाइड 800 करोड़ पार हो गई है।

09:41 (IST) 18 Sep 2023
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में हुईं शुरू

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं। 17 सितंबर को पहले दोनों ने अरदास की और फिर शबद कीर्तन हुआ। इस रस्म के बाद 20 सितंबर को ग्रैंड सूफी नाइट रखी गई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के शामिल होने की खबरें हैं। जिसके बाद 23 सितंबर को सभी लोग उदयपुर जाएंगे और 24 को सात फेरे लेंगे।