Bollywood Entertainment News Highlights: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसे अब 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म को 23 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, इसके बाद इसे बदलकर 15 दिसंबर कर दिया गया था। अब ये फिर से बदल गई है। साउथ एक्ट्रेस मंजू वॉरियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि वो रजनीकांत की फिल्म Thalaivar 170 में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने मेकर्स का धन्यवाद दिया है साथ ही फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है। वहीं, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर मूवी ‘फुकरे-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड के साथ-साथ पहले सोमवार को भी छप्परफाड़ कमाई की है। इसने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
साउथ एक्टर रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'थलाइवा 170' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें राणा दग्गुबती के बाद 'पुष्पा' फहाद फासिल भी स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। पिंकविला साउथ की रिपोर्ट की मानें तो वो इसकी टीम को ज्वॉइन करने के लिए तैयार हैं।
रवि तेजा फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में अब इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने डैशिंग एंट्री मारी है।
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है। उनकी तस्वीर भी मिस्ट्री मैन संग सोशल मीडिया पर सामने आई है। पढ़िए पूरी खबर…
सनी देओल और आमिर खान की जोड़ी साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली है। राजकुमार संतोषी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' के लिए दोनों स्टार्स को साथ लेकर आए हैं। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स (ट्विटर) पर शेयर की है।
BIGGG NEWS… AAMIR KHAN – SUNNY DEOL – RAJKUMAR SANTOSHI COLLABORATE FOR ‘LAHORE, 1947’… #SunnyDeol and director #RajkumarSantoshi reunite for a film produced by #AamirKhan… Titled #Lahore1947. pic.twitter.com/58FSVUcGFH
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2023
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' (Yodha) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे इस साल के आखिरी में 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
शाहिद कपूर-कृति सेनन रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसके टाइटल का अभी खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में अब उनकी अनटाइटल्ड फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है, जिसे रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म को 2024 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की अपकमिंग फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज डेट एक बार फिर से बदल गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसे अब 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म को 23 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, इसके बाद इसे बदलकर 15 दिसंबर कर दिया गया था। अब ये फिर से बदल गई है।
बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे-3' के आगे विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का जादू नहीं चल पाया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार इतनी धीमी है कि ये अब तक बजट तक का पैसा नहीं कमा पाई। पढ़िए पूरी खबर…
भोजपुरी स्टार रितेश पांडे का पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' फेम स्नेहा उपाध्याय का एक और नया गाना रिलीज होने जा रहा है। इसका वीडियो आज रिलीज किया जाएगा। ये एक हिंदी सॉन्ग है, जिसका टाइटल 'पहला प्यार' है। इस गाने की पहली झलक का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। देखिए…
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को पत्नी मीरा राजपूत के साथ बीती रात डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान मीरा का सिजलिंग और ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिला। वहीं, एक्टर को कूल लुक में देखा गया। इनका वीडियो भी सामने आया है। देखिए…
साउथ एक्ट्रेस मंजू वॉरियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है कि वो रजनीकांत की फिल्म Thalaivar 170 में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने मेकर्स का धन्यवाद दिया है साथ ही फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया है।
पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर मूवी ‘फुकरे-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड के साथ-साथ पहले सोमवार को भी छप्परफाड़ कमाई की है। इसने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म ने सोमवार को 11.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
परिणीती चोपड़ा और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज' का फर्स्ट रोमांटिक सॉन्ग आज यानी कि 3 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इसका ऐलान एक्टर ने बीते दिन ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कर दिया था। इसे उन्होंने एक्ट्रेस के लिए वेडिंग गिफ्ट बताया था।
