Bollywood Entertainment News Live Updates: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने के लिए मिल रहा है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। इसी बीच अब फिल्म का गाना ‘जलसा 2.0’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने को परिणीति के साथ अक्षय पर फिल्माया गया है। इसके साथ ही सलमान खान ने अपनी भांजी के लिए पोस्ट लिखी है, जो कि वायरल हो रही है। उन्होंने ये पोस्ट भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के लिए लिखा है। एक्टर लिखते हैं कि मामू पर एक एहसान करो, जो भी करना मेहनत से करना। हमेशा याद रखना। जिंदगी में सीधे चलो और दाहिने मुड़ो। सिर्फ खुद से कॉम्पटीशन करो। अलग होने के चक्कर में अलग मत हो जाना। सलमान, भांजी को जिंदगी की सीख देते हुए नजर आते हैं। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।

Live Updates
19:58 (IST) 17 Sep 2023
कोलकाता पुलिस ने जरीन खान के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी का वारंट

जरीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी का वारंट भी जारी कर दिया गया है।

19:20 (IST) 17 Sep 2023
अमेरिका से सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ शेयर की प्यारी सी तस्वीर

सनी देओल और धर्मेंद्र इन दिनों फैमिली वेकेशन पर हैं। दोनों अमेरिका में फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

15:40 (IST) 17 Sep 2023
शनाया कपूर ने वीकेंड पर दिखाया बोल्ड लुक

शनाया कपूर कपूर इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो साउथ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। ऐसे में वीकेंड पर उन्होंने फैंस का दिन ही बना दिया है। शनाया ने बोल्ड तस्वीरें शेयर की है। देखिए…

15:36 (IST) 17 Sep 2023
khesari Lal Yadav ने फिर रोया दुखड़ा

खेसारी लाल यादव की टीम पर कई आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि विवेक सिंह ने पैसा लेकर उन्हें फंसाया है और खेसारी के राइटर अखिलेश कश्यप पर भी कई आरोप लगे हैं। ऐसे में एक्टर ने लाइव आकर सफाई दी है। साथ ही अपना दुखड़ा सुनाया है। पढ़िए पूरी खबर…

14:21 (IST) 17 Sep 2023
जेल में बंद है भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह का बॉयफ्रेंड

भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने बॉयफ्रेंड पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस ने जनसत्ता.कॉम से बातचीत की है। पढ़िए पूरी खबर…

13:03 (IST) 17 Sep 2023
वरुण धवन ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब वरुण धवन भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी पीएम को सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दिया है।

13:00 (IST) 17 Sep 2023
दोनों बेटों के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सैफ और करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। सैफ और करीना के साथ उनके दोनों बेटे जेह और तैमूर भी साथ में नजर आ रहे हैं। देखिए क्यूट वीडियो…

12:10 (IST) 17 Sep 2023
Kangana Ranaut ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

कंगना रनौत ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने X पर पोस्ट शेयर कर नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश किया है। साथ ही उनकी तुलना श्रीराम से की है। पढ़िए पूरी खबर…

11:24 (IST) 17 Sep 2023
बर्थडे पर निया शर्मा का दिखा ग्लैमरस लुक

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस को व्हाइट कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है। उन्होंने बर्थडे पर ग्लैमर का तड़का लगाया है।

11:22 (IST) 17 Sep 2023
काजोल का एयरपोर्ट लुक वायरल

काजोल का एयरपोर्ट लुक वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसमें काजोल का जबरदस्त स्वैग देखने के लिए मिला है।

11:19 (IST) 17 Sep 2023
शोएब इब्राहिम संग रश्मि देसाई ने शेयर किया रोमांटिक पोस्टर

रश्मि देसाई पिछले काफी समय से पर्दे पर नहीं दिखाई दी हैं। ऐसे में अब उन्होंने दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ रोमांटिक फोटो शेयर किया है। ये फोटो उनके अपकमिंग सॉन्ग 'प्यार एदा दे' का पोस्टर है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने के वीडियो को 21 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

10:33 (IST) 17 Sep 2023
फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

फेमस यूट्यूबर प्राजक्ता कोली ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड Vrishank Khanal संग सगाई की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। तस्वीरों में उन्हें इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

10:28 (IST) 17 Sep 2023
आज दिल्ली में अरदास, शब्द कीर्तन करेंगे राघव-परिणीति

परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी से जुड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो आज यानी कि 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन (सिख धर्म की प्रेयर) की जाएगी। इसके बाद उनकी शादी के सभी फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। प्रेयर के बाद गेट-टूगेदर पार्टी होगी और फिर कपल शादी के लिए उदयपुर जाएगा।

09:53 (IST) 17 Sep 2023
राजकुमार राव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सभी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब बॉलावुड एक्टर राजकुमार राव ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। एक्टर ने पीएम के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ' आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रिय नरेंद्र मोदी जी और G20 की अपार सफलता पर ढेरों बधाइयाँ। भगवान आपको लंबी आयु और सारी ख़ुशियाँ प्रदान करें। इसी तरह आप हम सबको प्रेरित करते रहें। जय हिन्द।'

09:24 (IST) 17 Sep 2023
रश्मि देसाई ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए नजर आ रही हैं। वो उनकी क्लास लगाते हुए दुखाई दे रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

08:53 (IST) 17 Sep 2023
एल्विश यादव ने ईशा गुप्ता के साथ किया रोमांस

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ अपने गाने 'हम तो दीवाने' पर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

08:50 (IST) 17 Sep 2023
रेड कार्पेट पर श्रुति हासन ने बिखेरे जलवे

साउथ के पॉपुलर अवॉर्ड शो सिम्मा 2023 का आगाज बीते दिन ही दुबई में किया गया। इसमें इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने शिरकत की। इसी में से एक श्रुति हासन भी वहां पहुंचीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर ब्लैक ड्रेस में जलवे बिखेरे।

08:39 (IST) 17 Sep 2023
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान’ की दहाड़

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म ने महज 9 दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दूसरे शनिवार को मूवी ने शानदार कमाई की है। पढ़िए पूरी खबर…

08:38 (IST) 17 Sep 2023
सलमान खान ने भांजी के लिए लिखी पोस्ट

सलमान खान ने अपनी भांजी के लिए पोस्ट लिखी है, जो कि वायरल हो रही है। उन्होंने ये पोस्ट भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के लिए लिखा है। एक्टर लिखते हैं कि मामू पर एक एहसान करो, जो भी करना मेहनत से करना। सलमान, भांजी को जिंदगी की सीख देते हुए नजर आते हैं।

08:37 (IST) 17 Sep 2023
‘मिशन रानीगंज’ का गाना जलसा 2.0 हुआ रिलीज

अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) को लेकर चर्चा में हैं। इसे 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच अब फिल्म का गाना ‘जलसा 2.0’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।