2022 का आखिरी फेस्टिल क्रिसमस 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया गया, ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहते, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर सभी ने क्रिसमस का पर्व मनाया और सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

आलिया भट्ट ने परिवार के साथ मनाया क्रिसमस

आलिया भट्ट, अपने पति रणबीर कपूर और पूरे कपूर खानदान के साथ क्रिसमस मनाती नजर आईं। आलिया ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पति रणबीर, सास नीतू कपूर, बहन शाहीन भट्ट, पूजा भट्ट, मां सोनी राजदान, करिश्मा कपूर, बबीता कपूर और रणधीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

कैप्शन में आलिया ने लिखा है- साल का सबसे अच्छा समय, दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ। सभी को क्रिसमस की बधाई।

कैटरीना कैफ ने शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें

कैटरीना कैफ ने अपने ससुराल में क्रिसमस मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल, सास-ससुर और अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं।

कैप्शन में कैटरीना ने लिखा है- मेरी क्रिसमस, जो उनकी आने वाली फिल्म का नाम भी है।

अनुष्का शर्मा की क्रिसमस पार्टी

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया। सैंटा क्लॉज के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- ग्रुप फोटो में किसी को अपनी फोटो नहीं पसंद आती है इसलिए सिर्फ मेरी फोटो।

उर्वशी रौतेला ने शेयर की क्रिसमस पर ये तस्वीर

गोविंदा ने वाइफ और सैंटा क्लॉज संग शेयर की फोटो

कपिल शर्मा का क्रिसमस डांस

श्रद्धा कपूर ने शेयर की ये प्यारी तस्वीर

करीना और सैफ ने यूं मनाया क्रिसमस

प्रीति जिंटा का क्रिसमस