Bollywood Celebs Diwali Pictures: पूरा बॉलीवुड दिवाली में धूम मचाता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर बड़े बड़े सितारों की दिवाली सेलिब्रेशन तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान तक फीमेल स्टार्स ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर और लाइक की जा रही हैं। सेलेब्स के इस ट्रेडिशन अवतार को देख फैंस भी काफी इंस्पायर होते दिखे।
सेलेब्स ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर, इंस्टा पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं। मलाइका अरोड़ा ने अपने घर में दिवाली सेलिब्रेट करते हुए दो फैमिली फोटोज फैंस के साथ शेयर किए। तस्वीर में मलाइका के भाई, बेटे, बहन अमृता और माता-पिता नजर आए। तस्वीर में मलाइका और अमृता दोनों ने लाल रंग के आउटफिट्स पहने हुए हैं:-
मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) और बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ..
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नीले रंग के लहंगे में करीना कपूर खान अपनी फैमिली के साथ। सैफ अली खान ने बेटे तैमूर को अपनी गोद में लिया हुआ है।
करीना कपूर खान पति सैफ अली खान के साथ मैचिंग ड्रेस में..नीले लहंगे में करीना, तो नीले कुर्ते में सैफ..
दिवाली सेलिब्रेट करते हुए करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा। बता दें, ये चारों बी-टाउन डीवा एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड्स हैं। हर फेस्टिवल में चारों हमेंशा साथ दिखाई देती हैं।
इससे पहले करीना-सैफ और तैमूर के साथ सैफ के बच्चे इब्राहिम और सारा अली खान की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी।
सैफ अली खान के साथ इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, करीना कपूर खान और नन्हे तैमूर अली खान।
शाहरुख खान और गौरी खान भी दिवाली सेलिब्रेशन पार्टी में अंबानीज के घर पहुंचे। शाहरुख ब्लैक शेरवानी में जच रहे थे और गौरी भी पीच सोबर ड्रेस में नजर आई थीं।
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम से बेटे अबराम और पत्नी गौरी के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें शाहरुख खान ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। साथ में फैंस को दिवाली की ढेरों बधाइयां दीं।
मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टा से दिवाली सेलिब्रेशन की ये तस्वीर शेयर की।
प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनस ने भी मनाई दिवाली। गोल्डन साड़ी में दिखीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा।