Bollywood Yoga Celebrities, International Yoga Day 2025 Updates: जब हेल्दी लाइफस्टाइल की बात आती है तो बॉलीवुड सेलेब्स का जिक्र जरूर होता है। एक्टर्स का बिजी शेड्यूल उनकी हेल्थ पर असर डाल सकता है, लेकिन कई स्टार्स योग से खुद को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ एक्ट्रेसेस जिनका मां बनने के बाद काफी ज्यादा वजन बढ़ गया, उन्होंने भी योग का सहारा लेकर खुद को फिट बना लिया। इनमें करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और आलिया भट्ट का नाम शामिल है। सेलेब्स और उनके योग की आदत से जुड़ी अपडेट के लिए यहां बने रहिए…

Live Updates
22:48 (IST) 21 Jun 2025
LIVE: मूंछों वाले नए लुक में नजर आए गोविंदा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा नए लुक में नजर आए हैं और उनके इस लुक ने फैंस को चौंका दिया। साथ ही फैंस अब उनके कमबैक की डिमांड कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

21:57 (IST) 21 Jun 2025

Kaalidhar Laapata Trailer Review: 'बल्लू' संग मिलकर अपने मन का करने निकला 'कालीधर', अभिषेक बच्चन की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म 'कालीधर लापता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। चलिए जानते हैं लोगों ने इसके ट्रेलर को कैसा रिस्पॉन्स दिया है। ...पूरी जानकारी
20:50 (IST) 21 Jun 2025

अंदर से कुछ ऐसा दिखता है 1200 करोड़ की नेटवर्थ वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय का दुबई वाला घर, देखें तस्वीरें

मुंबई के साथ-साथ दुबई में भी विवेक ओबेरॉय का आलीशान घर है। चलिए आपको उनके उस घर की कुछ फोटोज दिखाते हैं। ...पूरी जानकारी
19:40 (IST) 21 Jun 2025
LIVE: समंदर किनारे हिना खान ने किया योग

एक्ट्रेस हिना खान ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर योग दिवस के खास मौके पर समुंद्र किनारे योग करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

18:59 (IST) 21 Jun 2025

'काश मैं एक इनसाइडर होती', आउटसाइडर होने की वजह से इंडस्ट्री में परेशान पंचायत की रिंकी? संविका का छलका दर्द

'पंचायत 4' एक्ट्रेस संविका ने हाल ही में आउटसाइडर होने पर अपना दुख जाहिर किया है। ...यहां पढ़ें
18:09 (IST) 21 Jun 2025

नियमों के खिलाफ हो रहा मन्नत में मरम्मत का काम? शाहरुख खान की मैनेजर ने बता दी सच्चाई

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के रेनोवेशन का काम चल रहा है, लेकिन अब इसे लेकर खबर आ रही है कि वहां नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। अब इस पर किंग खान की मैनेजर ने जवाब दिया है। ...अधिक जानकारी
17:00 (IST) 21 Jun 2025

शादी के 15 साल बाद पति संजीव सेठ से अलग हुईं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस लता सभरवाल, बोलीं- मैं उनके…

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस लता सभरवाल ने अपने पति संजीव सेठ से अलग होने का ऐलान कर दिया है। ...पूरी जानकारी
16:23 (IST) 21 Jun 2025

'बुरे समय में मेरे साथ रहे', दीपिका कक्कड़ ने बताया हॉस्पिटल के कॉरिडोर में रोए थे पति शोएब, बोलीं- आप सोए नही…

दीपिका कक्कड़ ने अपने पति अभिनेता शोएब इब्राहिम के साथ कई तस्वीरें शेयर की और उनका शुक्रिया कहा, क्योंकि शोएब ने हर मुश्किल समय में उनका साथ दिया। ...यहां पढ़ें
15:01 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates:करीना कपूर ने योग को बताया डेली रूटीन

करीना कपूर भी खुद को योग से फिट रखती हैं और आज उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर योग करते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि ये डेली रूटीन से कई ज्यादा है।

13:51 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: निमरत कौर ने शेयर किया योग मंत्रा

निमरत कौर ने अपने प्रशंसकों को योग की अपनी दिनचर्या की झलक दिखाते हुए प्रकृति का आनंद लिया। उनके संतुलन और लचीलेपन ने हमें आश्चर्यचकित कर दिया। “योग क्रिया में कौशल है। योग केवल आसन नहीं है; यह पदार्थ पर मन की शक्ति है। केवल लचीलापन नहीं, बल्कि ध्यान। भारत का प्राचीन वैदिक ज्ञान दुनिया भर में मानवता को सांस, शरीर और अस्तित्व के संतुलन का उपहार देता है,” उन्होंने कैप्शन दिया।

11:54 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day: दीपिका पादुकोण ने शेयर किया योगा डे पोस्ट

हर कोई योगा डे पर योग करते हुए अपने वीडियो और फोटोज शेयर कर रहा है। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने भी इस्टाग्राम स्टोरी पर योगा डे पोस्ट शेयर किया है।

11:22 (IST) 21 Jun 2025

International Yoga Day: जब पति के जाने के बाद टूट गई थीं मंदिरा बेदी, योग से खुद को किया रीबिल्ड, मिली मेंटल पावर

International Yoga Day 2025: योग दिवस पर मंदिरा बेदी की प्रेरणादायक कहानी जानना बेहद जरूरी है। कैसे उन्होंने इमोशनल ब्रेकडाउन के वक्त खुद को योग की मदद से दोबारा खड़ा किया। ...यहां पढ़ें
10:45 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: शिल्पा ने शेयर किया इंस्पिरेशनल वीडियो

योग गुरु शिल्पा शेट्टी ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो योग करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में शिल्पा ने लिखा है, "

जब हमारे पास किसी चीज़ का सिर्फ़ एक हिस्सा होता है, तो हमें उसका महत्व समझना चाहिए। इस साल की थीम है योग एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए। संतुलन मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखने की कुंजी है। स्वास्थ्य। आइए इसका महत्व समझें, इसे अर्जित करें और इसे सिर्फ़ अपने लिए ही नहीं बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए संरक्षित करें।"

10:44 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया योग वीडियो

योगा दिवस पर मलाइका अरोड़ा ने योग करते हुए वीडियो शेयर किया है और इससे होने वाले फायदे के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा है कि योग सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है। ये जीवन भर के लिए है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत योग से करें और शांति और कृतज्ञता के साथ समाप्त करें।

08:40 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: करण सिंह ग्रोवर ने बताए शीर्षासन के फायदे

करण सिंह ग्रोवर के लिए फिटनेस सिर्फ़ शारीरिक प्रशिक्षण से कहीं बढ़कर है, यह मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी है। जहां वे अपनी पावर ट्रेनिंग और हार्ट रिलेटेड दिनचर्या के लिए जाने जाते हैं, वहीं वे अपनी फिटनेस व्यवस्था में योग को भी प्राथमिकता देते हैं। हाल ही में, उन्होंने शीर्षासन करने का एक वीडियो शेयर किया और इसके फ़ायदों के बारे में भी बताया - "मन को शांत करता है, तनाव और अवसाद को कम करता है, पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों को सक्रिय करता है, लसीका तंत्र को उत्तेजित करता है, ऊपरी शरीर, रीढ़ और कोर को मज़बूत करता है, फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है, पेट के अंगों को उत्तेजित और मज़बूत करता है, पाचन को बढ़ावा देता है, रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करता है, सिरदर्द को रोकता है"

08:38 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: मिलिंद सोमन हैं फिटनेस आइकन

मिलिंद सोमन दशकों से फिटनेस आइकन रहे हैं। मॉडल हमेशा एक सरल और स्वस्थ जीवन शैली में अपने विश्वास के बारे में मुखर रहे हैं और उन्होंने अपनी उम्र में फिटनेस को फिर से परिभाषित किया है जिसने सभी को प्रभावित किया है। वो शारीरिक और मानसिक संतुलन के लिए योग आसन करने के अपने दृढ़ विश्वास को दिखाते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं।

08:21 (IST) 21 Jun 2025

Sitaare Zameen Par box office collection day 1: आमिर खान की फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत, ओपनिंग डे में कर डाला 11 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

Sitaare Zameen Par box office collection day 1: आमिर खान की फिल्म ने पहले दिन 11:50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं। ...पूरी जानकारी
07:28 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates:शिल्पा हैं योग गुरु

शिल्पा शेट्टी का नाम आते ही उनकी फिटनेस का जिक्र होने लगता है, वो खुद एक योग गुरु हैं जिनकी मेडिटेशन की पूरी एक सीरीज भी आ चुकी है। शिल्पा ने भी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी वेट गेन किया था, लेकिन योग से उन्होंने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

07:24 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: मलाइका अरोड़ा का योग से कनेक्शन

मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में खुद को फिट रखती हैं और उनकी फिटनेस की चर्चा हर तरफ होती है। उनके लिए योग और वर्कआउट सबसे पहले आता है और वो इसके वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लाखों लोगों को इंस्पायर करती हैं।

07:22 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates:डेली योग करती हैं करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो दो बेटों की मां हैं और दोनों प्रेग्नेंसी में करीना ने काफी वेट गेन किया था, मगर वर्कआउट और योग से उन्होंने खुद को फिर फिट कर लिया। उनके फिटनेस कोच ने भी उनकी डेडिकेशन की तारीफ की थी। उन्होंने क्या कहा था, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

07:19 (IST) 21 Jun 2025
International Yoga Day 2025 LIVE Updates: इस एक्ट्रेस ने योग को बताया भारत की तरफ से दुनिया को सबसे अच्छा तोहफा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुरीमा तुली भी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं और फिटनेस को प्राथमिकता देती हैं। शूटिंग शेड्यूल के बावजूद वो एक दिन भी योग करना नहीं भूलतीं। चाहे वो आउटडोर एक्टिविटीज हो या कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज या योगा, दिवा हमेशा अपने वर्कआउट रूटीन में इसे शामिल करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जैसे विशेष दिन के लिए, उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि उनके मुताबिक योग भारत की तरफ से दुनिया के लिए सबसे बेहतरीन तोहफा है।