अभिनेता और क्रिटिक्स कमाल आर. खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने किसी ना किसी ट्वीट या बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं। आए दिन बॉलीवुड पर निशाना साधने वाले केआरके लगभग हर फिल्म को लेकर अपने विचार लोगों के साथ शेयर करते हैं। सोशल मीडियी पर इन दिनों बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड किया जा रहा है। हाल ही में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन का जमकर विरोध किया गया। अब हाल ही में केआरके ने बॉलीवुड बायकॉट को लेकर चुटकी ली है।

केआरके ने बायकॉट को लेकर बॉलीवुड पर कसा तंज

केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ब्रेकिंग न्यूज़-बॉलीवुड ने किया जनता का बायकॉट करने का फ़ैसला। अब खुद ही बनाएंगे और खुद ही देखेंगे अपनी फिल्में। जनता फंसी दुविधा में,समझ नहीं आ रहा है कि मुस्कुराऐ कि हंसे!! इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि हैरानी की बात यह है कि आज भी बॉलीवुड के लोग अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। आज भी वे अपनी बकवास फिल्मों की विफलता के लिए जनता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। क्योंकि ये मूर्ख आखिरी सांस तक खुद को जीनियस समझते हैं। आज भी बॉलीवुड और पीपीएल आदि चोपड़ा और करण जौहर को जीनियस कहते हैं।

केआरके ने रणवीर कपूर की फिल्मों पर साधा निशाना

इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट कर लिखा कि मैं बायकॉट बॉलीवुड का समर्थन नहीं करता हूं, लेकिन मैं यह नहीं चाहता कि बॉलीवुड शमशेरा और ब्रह्मास्त्र जैसी बकवास फिल्में बनाए। बता दें कि रणवीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है। वहीं करण जौहर निर्मित ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सुशील नाम के यूजर ने लिखा कि अर्जुन कपूर की धमकी के बाद Z प्लस सेक्योरिटी चाहिए। घर से उठा कर ना ले जाएं मूवी दिखाने के लिए। करण नाम के यूजर ने लिखा फिर तो आप जॉबलेस हो जाओगे। मूवी नहीं देखोंगे तो फिर रिव्यू किसका करोगे। एक यूजर ने लिखा चलो अब आम जनता का पैसा बच जाएगा।

केआरके ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम

बता दें कि हाल ही में केआरके ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदल लिया है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा था कि आज मैंने अपने नाम से खान हटाने और अपनी पत्नी का सरनेम कुमार अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। मेरी पत्नी का नाम अनीता कुमार है। तो अब मेरा नाम कमाल राशिद कुमार है।