बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित बांद्रा के अपने घर में सुसाइड कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है। सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के थे। उनका ननिहाल बिहार के खगड़िया में है। एक साल पहले (मई 2019) वह खगड़िया गए थे। वहां उनका मुंडन संस्कार हुआ था। बताया जाता है कि उनकी मां ने काफी पहले एक मन्नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर उनका मुंडन कराया गया। उनका पैतृक गांव पूर्णिया जिले का मलडीहा हैैै।
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना, बिहार में हुआ था। पिता सरकारी नौकरी में थे। उनकी चार बहनें हैं। एक बहन मीतू सिंह राज्य स्तर पर क्रिकेर्ट खेल चुकी हैं। साल 2000 की शुरुआत में परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी के जरिए लोकप्रियता हासिल कर बड़े पर्दे पर अच्छा मुकाम बनाया था। ‘पवित्र रिश्ता’ टीवी सीरियल में अपने किरदार से वह खूब लोकप्रिय हुए।
सुशांत के कॅरिअर की शुरुआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी। लेकिन, बालाजी टेलीफिल्म्स की कास्टिंग टीम ने उनमें छुपी प्रतिभा को पहचाना और इसकी बदौलत टीवी की दुनिया में उनकी एंट्री हुई। पहली बार उन्हें टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में प्रीत जुनेजा का किरदार मिला।
जी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए। फिर डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2′ और ‘झलक दिखला जा 4’ में दिख कर यह लोकप्रियता और मजबूत की। इसके साथ ही, उन्होंनेे बड़े पर्दे की ओर भी रुख किया।
सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड का सफर ‘काय पो चे’ से शुरू किया। यहां भी वह लगातार आगे बढ़ते रहे। शुद्ध देसी रोमांस, पीके, राबता, महेंद्र सिंंह धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ…।
वह पढ़ाई में शुरू से ही काफी अच्छे थे। उनके पास इंजीनियरिंंग की डिग्री भी थी। लेकिन, उन्होंने इस फील्ड में कॅरिअर नहीं बनाया। जबकि, उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टिंंग या डांसिंंग में जाएं।