बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच खबर आ रही हैं कि यामी गौतम मां बनने वाली हैं।

आदित्य धर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी की प्रेग्नेंसी को साढ़े पांच महीने हो गए हैं। यामी और आदित्य ने अभी प्रेग्नेंसी की खबर पर चुप्पी साधी हुई है। कपल ने अभी तक इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर नहीं किया है।  

मां बनने वाली हैं यामी गौतम

यामी गौतम हाल ही में अपने पति आदित्य धर के साथ ‘आर्टिकल 370’ के इवेंट में पहुंची थीं। जहां वह अपने बेबी बंप को छुपाती हुई नजर आ रही थीं। इससे पहले भी उन्हें स्पॉट किया गया था। जहां वह अपने दुप्पटे से पेट छुपाती नजर आई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्र ने कहा है, “यामी साढ़े पांच महीने से प्रेग्नेंट हैं। जब से यामी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला है तब से वह बेहद खुश हैं। उनकी डिलीवरी मई में होने वाली है। परिवार अब तक सब कुछ छिपाकर रख रहा है। यामी और आदित्य धर जल्द ही इसकी घोषणा करने जा रहे हैं, क्योंकि वह अब अपनी अगली थ्रिलर फिल्म का भी प्रचार करेंगी। वह लीड हैं और उनके पति इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसलिए इसे आधिकारिक तौर पर बताना जरूरी है क्योंकि यह सामने आ जाएगा। वे दुनिया के साथ ये न्यूज शेयर करने ही वाले हैं।”

कब रिलीज होगी आर्टिकल 370

यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कश्मीर में कैसे आजादी के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है। इस फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। इस फिल्म को आदित्य ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं यामी और आदित्य की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो कपल ने 4 जून 2021 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी। अब शादी के तीन साल बाद कपल पेरेंट्स बनने वाला है।