बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत 7 लोगों के खिलाफ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। इसके चलते सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम में हाजिरी देने के लिए पैसे लिए लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। इस मामले में सोनाक्षी सहित सात लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड्स कंपनी का मालिक है। मुरादाबाद के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने सोनाक्षी के खिलाफ शिकायत की है।

मामले में जांच चल रही है। एसएसपी ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता को दी है। स्‍थानीय अखबारों में छपी रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमोद ने बताया, 30 सितंबर 2018 को उन्होंने दिल्ली में इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड कार्यक्रम रखवाया था। इसमें अवॉर्ड्स देने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को बुलाया गया था। प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपए और साथ में जीएसटी देने का वादा किया था।

इस कंपनी ने सोनाक्षी को कार्यक्रम में बुलाने के लिए एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी धूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से कॉन्टैक्ट किया था।

जून के महीने में समझौता किया गया। एक वीडियो में भी सोनाक्षी ने इस कार्यक्रम में आने की जानकारी दी थी। इस बीच 37 लाख रुपए मुरादाबाद से ऑनलाइन ट्रान्सफर किए गए। इसमें से 4 लाख रुपए सोनाक्षी के अकाउंट में ट्रान्सफर किए गए। बाकी रुपए अभिषेक की कंपनी के खाते में डाले गए। कार्यक्रम में सोनाक्षी के साथ आने वाले स्टाफ के लिए भी पूरा इंतजाम किया गया। फ्लाइट की टिकेट्स भी बुक कराई गईं, होटल के कमरे भी बुक कराए गए। लेकिन कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा नहीं पहुंचीं।

="priyanka chopra, nick jonas, priyanka chopra nick jonas, priyanka chopra wedding, priyanka chopra boyfriend, priyanka chopra fiance, priyanka chopra latest, priyanka chopra photos, pc nick jonas, nick jonas priyanka chopra, priyanka nick, nickyanka"
अब प्रियंका और निक की शादी में कुछ ही दिन बाकी हैं।