अभिनेत्रियों की ड्रेसिंग सेंस आम लोगों के बीच हमेशा कौतूहल का विषय बना रहता है। ऐसा भी कई बार हुआ है जब मशहूर अभिनेत्रियां अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से लोगों के निशाने पर भी आ गई हैं। फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इससे अछूती नहीं हैं। अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। आईए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के कुछ ऐसे ड्रेसिंग सेंस के बारे में जिनको देखने के बाद लोगों ने प्रियंका को जमकर ट्रोल किया।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में आने के बाद अपने पहनावे को लेकर कई प्रयोग किये हैं। कई बार उनका लुक लोगों को बेमिसाल लगा तो कई बार वो लोगों के निशाने पर आ गईं। नए एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में प्रियंका को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी होना पड़ा है। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थीं। इस दौरान प्रियंका अपनी छोटी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हुई थीं। लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के लिए ‘इनडीसेंट’ शब्द का भी इस्तेमाल किया था।
साल 2017 में ही मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस सुर्खियों में छाई रही। मेट गाला में प्रियंका ने ट्रेंच कोट पहना था। इसकी ट्रेंच बेहद लंबी थी। लंबी ड्रेस को लेकर भी प्रियंका ट्रोल हुई थीं। एक यूजर ने प्रियंका के ड्रेस को ‘रेनकोट’ कहा था तो एक और यूजर ने यह भी कहा था कि भारतीय होने के बावजूद प्रियंका अमेरिकन बनने की कोशिश कर रही हैं। भारतीय होने पर गर्व करीये।
मेटगाला के ही रेड कार्पेट पर प्रियंका एक बार अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल हो गई हैं। प्रियंका ने यहां मरून रंग की वेलवेट गाउन पहनी हुई थीं। गाउन को डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने तैयार किया था। प्रियंका ने इसके साथ सॉरोस्की क्रिस्टल से जुड़ा हुआ केप और हूड भी पहना था। इस कपड़े पर प्रियंका को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा की ‘आप अच्छे हो पर कपड़े नहीं’। वहीं एक यूजर ने लिखा की ‘आप दिखाना चाहती हैं कि आपके पास बहुत पैसे हैं।’
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की एक और छोटी ड्रेस की वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा। इस ड्रेस को पहनने के बाद कई यूजर्स उन्हें भारतीय संस्कृति का सम्मान करने की नसीहत भी देने लगे।
प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर आया था। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने तिरंगे वाले दुपट्टा पहन रखा था। लेकिन यह बात फॉलोअर्स को पसंद नहीं आई थी। फॉलोअर्स ने प्रियंका को दोबारा भारत लौट कर नहीं आने तक की नसीहत दे दी थी।