बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। नीना गुप्ता अपने बेबाक और बिदांस अंदाज के लिए मशहूर हैं। एक्ट्रेस देश के हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं।

अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने फेमिनिज्म फालतू कॉन्सेप्ट बताया. इसके साथ ही महिला और पुरुषों की बराबरी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की जरूरत है। अपनी इस बात को साबित करने के लिए अभिनेत्री ने एक उदाहरण भी दिया है। अब एक्ट्रेस के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

नीना गुप्ता ने फेमिनिज्म को बताया फालतू

रणवीर इलाहाबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा कि ये फाल्तू फेमिनिज्म है। औरत मर्द के बराबर होती है, ये सब सोचने की और उस पर विश्वास करने की कोई जरूरत नही है। इसके बजाय फाइनैंशियल फ्रीडम हासिल करने पर फोकस करें। खुद को छोटा समझने से बेहतर है कि खुद की वैल्यू समझे। अगर आप एक हाउसवाइफ हैं तो इसे कम ना समझें। यह एक अहम रोल है। अपने आत्म सम्मान को बढ़ाएं। यही मुख्य संदेश है जो मैं बताना चाहती हूं। इसके अलावा पुरुष और महिलाएं बराबर नहीं हैं। जिसे दिन एक पुरुष बच्चे पैदा करने लगेगा, उस दिन से दोनों एक समान कहलाएंगे।’

हमें उनकी जरूरत ज्यादा है

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिलाओं को पुरुषों की ज्यादा जरूरत है। मुझे याद है जब मैं यंग और सिंगल थी, तो मुझे सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी। मैं सुबह 4 बजे घर से बाहर निकली तो अंधेरा था। एक आदमी मेरा पीछा करने लगा और मैं बहुत डर गई। मैं अपने घर वापस चली गई और मेरी फ्लाइट छूट गई। अगले दिन मैंने वही फ्लाइट बुक की, लेकिन मैं अपने मेल फ्रेंड के घर पर रुकी और उसने मुझे छोड़ दिया। मुझे एक आदमी चाहिए था। इसी तरह हमें उनकी जरूरत ज्यादा है।’

नीना गुप्ता की फिल्में

वहीं नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो न दिनों’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ और विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली’ नजर आई थीं।