बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी का ऐलान दोनों ने बयान जारी कर किया।

अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है, जिसकी खुशखबरी उन्होंने 20 फरवरी को फैंस के साथ शेयर की है। वमिका के छोटे भाई का नाम ‘अकाय’ रखा गया है।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे ‘अकाय’ और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। प्यार और आभार।”

रणवीर सिंह सहित इन सितारों ने दी बधाई

अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर तमाल बॉलीवुड सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय ने लिखा कि ‘आप दोनों को बहुत बहुत बधाई और प्यार।’ वहीं अलिया भट्ट ने भी शुभकामनाएं दी हैं। फरहान अख्तर ने लिखा कि ‘बधाई और हैप्पी बर्थडे छोटे बच्चे को।’ इसके अलावा रणवीर सिंह, वाणी कपूर सहित कई एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

अकाय का क्या है मतलब?

सभी लोग जानना चाह रहे होंगे कि आखिर अनुष्का-विराट के बेटे ‘अकाय’ का अर्थ क्या होता है? ‘अकाय’ का अर्थ है बिना काया/शरीर वाला- यानी निराकार। एक तरह से इस नाम का अर्थ ईश्वर ही है।

2021 में दिया था बेटी को जन्म

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। जनवरी 2021 में एक्ट्रेस ने बेटी वामिका को जन्म दिया। शादी के बाद से अनुष्का फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था।