नेटफ्लिक्स की सफल फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ के 1 के बाद अब मेकर्स इस फिल्म के दूसरे पार्ट के साथ जल्द ही ऑडियंस के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होंगे। इस फिल्म के लिए चार डायरेक्टर्स की अलग-अलग कहानियां लोगों को एंटरटेन करेंगी।
बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसे काफी पसंद किया गया। अब हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें काजोल, कुमुद मिश्रा, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, तमन्ना भाटिया, तिलोतमा शोम, विजय वर्मा और नीना गुप्ता जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में जहां काजोल और लव और लस्ट के बीच उलझीं नजर आईं, तो वहीं नीना गुप्ता ने भी अपने डायलॉग्स से हर किसी को हैरान कर दिया। अब फिल्म का ट्रेलर पर बॉलीवुड एक्टर और कमाल राशिद खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बॉलीवुड पर भड़ास निकाली है।
कमाल राशिद खान ने ट्वीट कर क्या कहा
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैंने नेटफ्लिक्स इंडिया पर लस्ट स्टोरीज़ 2 का ट्रेलर देखा और मैं हैरान रह गया। 55 साल की काजोल भी कर रही हैं इंटिमेट सीन दे रही हैं। 35 साल की तमन्ना भाटिया भी सेम बोल्ड सीन दे रही हैं। ये बॉलीवुड न्यू जेनरेशन को क्या सिखा रहा है? और क्या अनुराग ठाकुर जी कर रहे हैं? वह ऐसे सॉफ्ट पॉर्न को भी नहीं रोक सकते? भयंकर।’
लस्ट स्टोरी 2 का ट्रेलर
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ‘लस्ट स्टोरीज-2’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है, नीना गुप्ता के मजेदार डायलॉग के साथ, जिसमें वह कहती हैं कि ‘शरीर में एक माउंट फौजी की ज्वाला होती है, जिसके फूटने से ही संतुष्टि मिलती है। इसके बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा नजर आते हैं। ट्रेलर को देखने के बाद लोगों का ये मानना है कि सभी की नजरें तमन्ना और विजय पर भी टिकी रहने वाली है। इसमें ये भी देखने को मिला है कि काजोल अपने पति की हरकतों से दुखी होकर काम वाली को घर से भगा देती हैं। 1 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर को देख लोग एक्साइटेड हो गए हैं।
इस दिन रिलीज होगी लस्ट स्टोरीज 2
लस्ट स्टोरीज 2 29 जून से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। लस्ट स्टोरीज 2 में 4 कहानी दिखाई जाएंगी। इसको डायरेक्ट अमित रविंदरनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर. बाल्की और सुजॉय घोष ने किया है। मालूम हो कि इसके पहले पार्ट को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। उसमें कियारा आडवाणी और विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए थे। कियारा-विक्की के अलावा इसके पहले भाग में राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर भी नजर आई थीं।