Vijay Raaz Arrested: पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर विजय राज को को-एक्टर से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार किया गया है। गोंदिया के एएसपी अतुल कुलकर्णी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि अभिनेता विजय के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। विजय पर उनकी को-एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले विजय बालाघाट में अपनी फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय राज ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की।

विजय पर उनकी को-एक्ट्रेस ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले विजय बालाघाट में अपनी फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित रूप से विजय ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि बालाघाट में शूटिंग के दौरान और गोंदिया में होटल में विजय राज ने उनके साथ बदसलूकी की।

गोंदिया के रामनगर थाने में विजय राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। विजय राज की गिरफ्तारी के बाद फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग रोक दी गई है। ‘शेरनी’ फिल्म में विद्या बालन मुख्य भूमिका में हैं।

ड्रग्स के केस में भी दुबई में हुए थे गिरफ्तार – यह पहला मौका नहीं है जब विजय राज चर्चा में आए हों, कई साल पहले ड्रग्स रखने के आरोप में विजय राज को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में ड्रग्स रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। उस समय बॉलीवुड के कई सितारों ने विजय राज का समर्थन किया था।

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं विजय राज – विजय राज बॉलीवुड फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। वो वेलकम, धमाल , दीवाने हुए पागल, गली बॉय, मुंबई टू गोवा, ए सूटेबल बॉय, रघु रोमियो जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म रन में ‘कौवा-बिरयानी’ सीन को लेकर विजय राज काफी फेमस हुए थे।

57 वर्षीय विजय राज ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से की थी। 2001 में आई फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ की सफलता के बाद विजय राज बॉलीवुड में चर्चा में आ गए। विजय राज एक्टिंग के अलावा निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने 2014 में आई फिल्म ‘क्या दिल्ली क्या लाहौर’ का निर्देशन भी किया था।