बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर खुदकुशी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह के सुसाइड की खबर पुलिस को उनके नौकर ने दी है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। मैनेजर के निधन पर सुशांत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था, ‘ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार के थे। उनका ननिहाल बिहार के खगड़िया में है। एक साल पहले (मई 2019) वह खगड़िया गए थे। वहां उनका मुंडन संस्‍कार हुआ था। बताया जाता है कि उनकी मां ने काफी पहले एक मन्‍नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर उनका मुंडन कराया गया।

‘सात जन्मों तक तुम्हार साथ चाहता हूं’, जब सुशांत सिंह ने टीवी शो पर किया था अंकिता लोखंडे को प्रोपोज

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में उनके किरदार मानव से काफ लोकप्रियता मिली। टीवी सीरियल के बाद उन्होंने ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी। सुशांत सिंह ने इसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने भी दमदार भूमिका निभाई थी।

हालांकि सुशांत सिंह को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी पर बनी फिल्म महेंद्र सिंंह धोनी…अनटोल्‍ड स्‍टोरी से काफी लोकप्रियता मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का बिजनेस किया था। इसके अलावा वह पीके, राबता, केदारनाथ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। सुशांत सिंह आखिरी बार फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।