बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीटाउन के सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। हालांकि, इन्हें अपने रिश्ते को लेकर शुरुआत से ही कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है।
कभी कपल की उम्र को लेकर मजाक उड़ाया जाता है। तो कभी मलाइका के मां बनने की अफवाहें सामने आई थीं। हालांकि हमेशा दोनों एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए ट्रोल्स को फटकार लगाते नजर आते हैं।
अब हाल ही में बॉलीवुड क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान ने अर्जुन कपूर पर निशाना साधा है। केआरके ने एक्टर के करियर पर सवाल खड़े किए हैं।
केआरके ने ट्वीट कर क्या लिखा
कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने अर्जुन कपूर को बताया था कि ‘अगर आप एक्टर बन सकते हैं तो हर भारतीय सुपरस्टार बन सकता है। तो मेरा मानना है कि आपका करियर अगले 5 साल में ख़त्म हो जाएगा। आज अर्जुन कपूर अपने घर पर बैठकर मलाइका अरोड़ा की सेवा कर रहे हैं।’
इसी के साथ केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा था कि ‘अरे अर्जुन कपूर भाई, आप उन लोगों को कब सबक सिखाओगे, जो आपकी फिल्मों का बहिष्कार करते हैं? आपने इन लोगों को थोड़ी छूट दे दी थी। ओह! क्या आप उन्हें अगले जन्म में सबक सिखायेंगे?’ केआरके के ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि एक्टर ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ट्रोल करने वालों की अर्जुन ने लगाई थी क्लास
बता दें कि जब सोशल मीडिया पर मलाइका के मां बनने की अफवाहें सामने आईं थीं तब अर्जुन ने भड़कते हुए कहा था कि ‘हमारे निजी जीवन से खिलवाड़ करने की हिम्मत मत करना’। वहीं बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। एक्टर ने कहा था कि ‘कुछ भी बस मान लिया और उसे फैला दिया, ऐसा नहीं होना चाहिए, स्टार्स भी इंसान होते हैं। उन्होंने इसके बाद गुजारिश की थी कि ऐसे अहम मुद्दों पर झूठ छापने से अच्छा है कि पहले उनसे बात कर ली जाए।’
वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन नुआ शैली की थ्रिलर ‘द लेडीकिलर’ में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी में भी काम कर रहे हैं।