बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एक्टर ने अंतिम सांस ली। इरफान खान के निधन से बॉलीवुड समेत पूरे भारत में शोक की लहर है। इरफान खान को दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इरफान के जनाजे में कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण बहुत कम लोग ही शामिल हो पाए थे।

इरफान खान के जनाजे में उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे बाबिल और अयान को देखा गया वहीं, बॉलीवुड जगत से अंतिम विदाई में तिग्मांशू धुलिया, विशाल भारद्वाज कपिल शर्मा और गायक मीका सिंह को देखा गया। इरफान खान के जनाजे से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटोज में लोग इरफान के शव को कंधे पर उठाए हुए नजर आ रहे हैं। लॉक डाउन के कारण उनके निधन में उनके फैंस को शामिल होने नहीं दिया गया। हालांकि कुछ फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए खड़े हुए नजर आए।

बता दें कि इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनका जन्म राजस्थान में हुआ था। अभी चार दिन पहले ही इरफान की मां का भी निधन हुआ। लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे। इरफान के पिता यासीन खान का काफी पहले ही निधन हो चुका है।बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स इरफान के जाने का दुख प्रकट कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

#kapilsharma &#mikasingh at kabrastan #RIP #irfankhan

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

साल 2019 में इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हो गया था जिसके बाद वह इलाज के लिए लंदन चले गए थे। भारत वापसी के बाद इरफान ने फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और वो फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में भी नजर आए।
हालांकि खराब स्वास्थय के चलते इरफान खान इस फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नही बन सके थे। इरफान ने उस वक्त एक ऑडियो जारी कर कहा था कि फिलहाल उनका स्वास्थय ठीक नही है। ठीक होने पर वो जल्द ही फैंस के बीच आएंगे।