बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने एक्शन हीरो के रूप में कई फिल्मों में काम किया। एक दौर था जब हर किसी की जुबां पर धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम होता था। मतलब वो एक्टर जिसने सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि चेहरे की मासूमियत और एक्शन का भी खूब जादू चलाया। धर्मेंद्र अपनी फिल्मों में जितने दिलचस्प किरदार निभाया करते थे।

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र साहब काफी एक्टिव रहते हैं। उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अच्छे खासे फॉलोवर्स भी हैं। सोशल मीडिया पर अपने फैंस को पुरानी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए वह ट्रीट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने राज कपूर साहब का एक अनसीन वीडियो शेयर किया है।

धर्मेंद्र ने शेयर किया राज कपूर का वीडियो: धरम पाजी ने जो वीडियो शेयर किया है उनसे बॉलीवुड के शोमैन यानी राजकपूर साहब अपनी फिल्मों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया ‘दिल छू लेने वाली बात, जिंदगी का सच बता रहे हैं राज साहब… एक जीनियस’

राज कपूर ने वीडियो में कही यह बात: वीडियो में राज कपूर ने कहा, ‘मां सभी बच्चों को जन्म देती है लेकिन कभी उनका नसीब नहीं लिख सकती। मेरी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही हुआ। कुछ चलीं और कुछ नहीं चल सकीं लेकिन जो फिल्में नहीं चल सकीं, वही मेरे दिल के करीब हैं। इसमें ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘जागते रहो’ खास हैं। शायद ये फिल्में या तो खराब थीं या लोगों को समझ में नहीं आईं।

धर्मेंद्र ने राज कपूर के साथ इन फिल्मों में किया था काम: धर्मेंद्र और राज कपूर एक दूसरे के काफी करीब थे। दोनों ने कुछ फिल्मों में भी साथ काम किया। उसमें मनमोहन देसाई की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘नसीब’ भी एक है। इस के अलावा एक्टर्स ने ‘मेरा नाम जोकर’ में भी साथ काम किया था।

आपको बता दें कि लंबे समय के बाद धर्मेंद्र बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट्, जया बच्चन और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म ‘अपने 2’ में भी नजर आएंगे जिसमें सनी, बॉबी और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं।