बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अन्नू कपूर को कौन नहीं जनता। एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्टर बिना किसी छिछक के हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। बीते दिनों जहां उन्होंने ओटीटी के कंटेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

इसके अलावा एक्टर ने नितेश तिवारी की रामायण को लेकर भी रिएक्ट किया था। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में एक्टर से स्ट्रेगलिंग आर्टिस्ट को लेकर बात करने के लिए कहा गया। इस पर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस दुनिया में हर कोई संघर्ष कर रहा है। यहां तक कि उद्योगपति मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी भी स्ट्रगल कर रहे हैं

अन्नू कपूर ने हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘मुझे इस दुनिया में कोई एक ऐसा इंसान बता दो जो संघर्ष न कर रहा हो। इस पृथ्वी पर हर कोई हर दिन स्ट्रगल कर रहा है। आपको संघर्ष लगता है कि सिर्फ धन का है, या फिर यश का है तो ऐसा नहीं है। आप अगर मुकेश अंबानी से भी पूछेंगे तो उनका भी संघर्ष है, वो भी स्ट्रगलर रहे हैं।

एक्टर ने अपनी बात को आगे समझाते हुए कहा कि माना कि मकेश अंबानी के पास मौजूदा वक्त में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। लेकिन वह जानते हैं कि यह संपत्ति यह फेम ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। इसके लिए उन्हें हर दिन संघर्ष करना ही पड़ेगा।’

नितेश तिवारी पर भड़कते थे एक्टर

बता दें कि अन्नू कपूर ने आदिपुरुष की असफलता के बाद नितेश तिवारी द्वारा रामायण बनाए जाने को लेकर कहा था कि ‘कौन हैं नितेश तिवारी? क्या है उनकी औकात? हिंदू धर्म का अपमान करना चाह रहे हैं? जूते पड़ेंगे उसको। किसी भी धर्म का अपमान करना सही नहीं है। अभी अपका समाज उस स्तर पर नहीं पहुंच पाया है। पहले खुद धर्म को सही से समझना चाहिए फिर उस पर अपनी राय रखनी चाहिए।

अन्नू कपूर वर्कफ्रंट

अन्नू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह राजपाल यादव और मनोज जोशी के साथ ‘नॉन-स्टॉप धमाल’ में भी दिखाई देंगे।