बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल जी5 पर लव हॉस्टल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो वेब सीरीज आश्रम में भी काम कर चुके हैं।आश्रम में दर्शकों ने उनके किरदार और एक्टिंग को बहुत पसंद किया था। लव हॉस्टल में भी उनका किरदार जरा हटके है। वो इस फिल्म में नेगिटिव रोल निभा रहे हैं। अभय देओल की ये फिल्म उनके करियर में फिर से चार चांद लगा सकती है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बॉबी की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हुई थीं।

साल 2018 में बॉबी देओल ने रेस 3 और हाउसफुल 4 में वापसी की थी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। जिसके बाद वो काफी दुखी थे। स्पॉटबॉय से बातचीत में बॉबी देओल ने खुद बताया कि वो पूरे तीन साल तक डिप्रेशन में रह थे।

एक्टर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने खुद को पहचाना। इस दौर में वो खुद का सहारा बने और उन्होंने अपने आप पर भरोसा करना सीखा। उन्होंने कहा कि परिवार आपका सहारा बन सकता है, लेकिन इस समय में आपको ही खुद की मदद करनी पड़ती है।

बॉबी ने बताया जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी तो लोग उन्हें काफी पसंद करते थे और उन्हें काफी काम मिलता था। उनका कहना था कि अगर उन्हें पहली फिल्म में प्यार नहीं मिलता तो इतना काम भी नहीं मिला होता। बॉबी ने कहा कि उन्होंने बैक टू बैक हिट फिल्में दी। बस गलत फिल्में चुनने के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

Also Read

पापा के कारण नहीं मिल सकती फिल्में: बॉबी देओल ने नेपोटिज्म पर भी बात की। बॉबी का कहना है कि फ्लॉप फिल्में देने के बाद उन्हें काम नहीं मिला, जिससे पता चलता है कि हमेशा पिता के कारण काम नहीं मिल सकता। एक्टर का कहना है कि अपने जीवन में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिसके कारण वो एक अच्छे इंसान बन पाए हैं।