Bobby Deol Birthday: 90 के दशक के पॉपुलर एक्टर और देओल फैमिली के दुलारे बेटे बॉबी देओल (Bobby Deol) आज 55 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 जनवरी, 1969 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसमें ‘बरसात’ और ‘बिच्छू’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है, जो आज भी लोगों के जहन में हैं। लेकिन, एक समय ऐसा भी आया जब एक्टर की लगातार फिल्में फ्लॉप रहीं और लगभग बॉबी का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया। लेकिन, फिर उनकी किस्मत ने करवट ली और अब वो 55 साल की उम्र में पर्दे पर हिट हो गए। चलिए बताते हैं कैसे और कहां से उनकी किस्मत चमकी है…
बॉबी देओल को उनके करियर की सबसे बड़ी सफलता हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ से मिली। ये उनके 28 साल के करियर की सबसे बड़ी हिट रही है। इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा और नेगेटिव किरदार प्ले किया। भले ही इसमें उनका किरदार छोटा और थोड़े समय के लिए था लेकिन, पॉपुलैरिटी कहीं ज्यादा बड़ी मिली। इसके बाद उन्हें मेकर्स ने हाथों हाथ ले लिया और उनके पास आज कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें साउथ समेत ओटीटी से जुड़ी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं।
‘एनिमल’ से पहले 6 फिल्में दी हिट
फिल्म इंडस्ट्री में बॉबी देओल का 28 साल का करियर रहा है और इस दौरान उन्होंने करीब 45 फिल्मों में काम किया है। ‘एनिमल’ को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर 950 करोड़ का बिजनेस किया। इससे पहले उन्होंने केवल 6 हिट फिल्में ही दी थीं। इसमें ‘बरसात’, ‘गुप्त’, ‘बादल’, ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि बॉबी की पहली ही फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। उन्होंने ‘और प्यार हो गया’ से डेब्यू किया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपए ही कमाए थे।
कहां से चमकी किस्मत?
अब अगर बॉबी देओल के करियर के टर्निंग प्वॉइंट की बात की जाए तो इसमें ओटीटी का अहम रोल माना जाता है। प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में एक्टर ने एक नेगेटिव रोल प्ले किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा। यहां तक कि क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया। इस वेब सीरीज के तीन पार्ट आ चुके हैं और इससे बॉबी को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इसके बाद उन्हें ‘लव हॉस्टल’ में देखा गया। इसमें विक्रांत मैसी के अपोजिट वो नेगेटिव भूमिका में थे और अपने खतरनाक रोल से सारी लाइमलाइट चुरा ली थी।
फिर बॉबी देओल की झोली में आई संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’। इसमें उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से भरपूर प्यार मिला। इससे उनकी पॉपुलैरिटी में दुगना इजाफा हुआ और आज वो मेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं।
15 का रोल, चार्ज किए 4 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘एनिमल’ में बॉबी देओल को केवल 15 मिनट का स्क्रीन स्पेस मिला था। भले ही ये कम समय था लेकिन, इसते में ही छा गए थे। उन्हें इस 15 मिनट के रोल के लिए ही 4 करोड़ रुपए मिले थे। आज उनके पास नए प्रोजेक्ट्स की भरमार है।
इन फिल्मों और वेब सीरीज में आएंगे नजर
अगर उनकी आने वाली फिल्म के बारे में बात की जाए तो इसमें ‘एनिमल 2’, ‘कंगुवा’, ‘NBK109’ और ‘आश्रम सीजन 4’ जैसी फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा वो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘स्टारडम’ में भी दिखाई देने वाले हैं।