बॉलीवुड में सुनील शेट्टी औऱ उनका एक्शन हमेशा से ही हिट रहा है। अपने करियर में 110 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके सुनील शेट्टी का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है- Popcorn Entertainment Private Limited। सुनील शेट्टी ही नहीं उनकी पत्नी भी अपने करियर में काफी सक्सेसफुल हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी उनसे ज्यादा अमीर भी हैं।

इसी वजह से वह ‘लेडी अंबानी’ तक कही जाती हैं। सुनील शेट्टी की वाइफ एक पत्नी होने के साथ साथ सफल बिजनेस वुमन भी हैं। सुनील शेट्टी के करियर के पीक पर वह उनके पीछे परिवार संभालती रहीं और साथ ही साथ अपना बिजनेस भी करती रहीं। ऐसे में आज उनका करियर अलग ऊचाइयां छू रहा है।

क्या करती हैं सुनील शेट्टी की पत्नी माना: सुनील शेट्टी की पत्नी माना रियल एस्टेट के बिजनेस में इंवॉल्व हैं। उन्होंने पति सुनील के साथ मिल कर S2 नाम से इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था। इस बीच उन्होंने 21 लक्जरी विला बना डाले थे और अच्छे दाम पर बेचे थे। वहीं माना का एक और काम है- उनका लाइफस्टाइल स्टोर। इस स्टोर में डेकोरेशन से लेकर डेली लाइफ स्टाइल का सारा सामान मिलता है। इसके अलावा माना सोशल वर्क भी खूब करती हैं। दरअसल, माना ‘सेव द चिल्ड्रेन इंडिया’ नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं।

सुनील शेट्टी भी कम नहीं : रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी की सालाना कमाई करीब 100 करोड़ रुपए के करीब है। सुनील शेट्टी के पास एक से एक जबरदस्त लोकेशन वाले फ्लैट हैं। सुनील शेट्टी के पास गाड़ियां और बाइक्स भी हैं। तो वहीं उनका एक रेस्टोरेंट भी है।