करन सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के अफेयर की चर्चा काफी पुरानी हो चुकी है। अब बीटाउन में यह खबर गर्म है कि जल्द ही यह जोड़ा सगाई करने जा रहा है। माना जा रहा है कि बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर मार्च में सगाई कर सकते हैं। एक साल पहले फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम करने के दौरान बिपाशा और करन में नजदीकियां बढ़ी थी। करीब एक साल से दोनों डेट भी कर रहे हैं लेकिन पब्लिक लाइफ में अब तक दोनों ने हमेशा एक दूसरे को ‘जस्ट गुड फ्रेंड’ ही बताया है। शायद अब दोनों ने अपने रिलेशन को पब्लिकली स्वीकार करने का मन बना लिया है।
करन सिंह ग्रोवर टीवी के कई फेमस शो में नजर आ चुके हैं। स्टार वन चैनल पर आने वाले शो ‘दिल मिल गये’ में उनकी साथी कलाकार रही जेनिफर विंगेट के साथ उन्होंने 2012 में शादी कर ली थी। लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई। इस समय करन और जेनिफर ने कोर्ट में डिवोर्स के लिए अप्लाई कर रखा है। माना जा रहा है कि जैसे ही करन का डिवोर्स कोर्ट से फाइनल हो जायेगा। वो बिपाशा के साथ अपने रिलेशन को अगले लेवल पर ले जायेंगे। बिपाशा बसु का नाम भी कई सालों तक अभिनेता जॉन एब्राहम के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन कुछ साल पहले दोनों निजी कारणों के चलते अलग हो गये थे। इसके बाद बिपाशा का नाम राणा डग्गुबती के साथ भी चर्चा में रहा था। लेकिन शायद बिपाशा करन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं।