बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी में बॉलीवुड सितारों सहित कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर, तब्बू और एश्वर्या राय सहित कई सितारें शादी में पहुंचे थे। सलमान भी जोड़े को बधाई देने पार्टी में पहुंचे। सलमान के पहुंचने पर बिपाशा बसु बहुत ही खुश थीं। बिपाशा ने कहा कि शादी में शामिल होकर सलमान ने उनकी विश पूरी कर दी।

Read Also: तीसरी बार करण और पहली बार बिपाशा शादी के बंधन में बंधे, मौजूद रहे बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड डिनो मोरिया

IndianExpress.com ने जब सलमान खान से सवाल किया कि वे बिपाशा और करण के जोड़े के बारे में क्या सोचते हैं? तो उन्होंने कहा, ‘जोड़ी बहुत अच्छी है और मुझे उम्मीद है कि ये जोड़ी टिकेगी। इसका टिकना अहम है।’

Read Also: शादी से पहले कुछ ऐसे किया था बिपाशा ने एंज्वॉय

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जोड़े को हनीमून के लिए कोई जगह बताई है तो बिपाशा ने बीच में आकर कहा, ‘सलमान हमारे साथ हमारे हनीमून पर जाएंगे।’

Read Also: बिपाशा मेहंदी की रस्म कुछ ऐसी आई थीं नजर…

इसके साथ ही बिपाशा ने कहा कि सलमान की शादी न हो। बिपाशा का कहना है, ‘मैं नहीं चाहती कि कभी सलमान की शादी हो। मैं सलमान की फ्रेंड हूं और सलमान दुनियाभर की लड़कियों के लिए अच्छे होने चाहिए। वो जब चाहें शादी करें न करें। खुश रहें बस।’

Read Also: सनी लियोनी बोलीं, जब सिंगल थी तो मैं भी करती थी वन नाइट स्टैंड

पार्टी मुंबई के सेंट रीगस होटल-रिजॉर्ट में हुई। शादी की पार्टी में पहुंचने वाले सलमान खान सबसे आखिर में पहुंचने वाले और सबसे आखिर में निकलने वाले गेस्ट थे। वे करीब रात 1.30 बजे होटल पहुंचे थे। सलमान जब पार्टी से गए तो बिपाशा और करण खुद उन्हें होटल की लॉबी तक छोड़ने आए थे।

Read Also: पैसे खर्च करके BIKINI MODELS से मार खाने की सर्विस, 15000 रुपए प्रति घंटे है फीस

Read Also: Haryana Ka Sher: पहलवान Sultan के 15 अंदाज, जानें सलमान की इस फिल्‍म से जुड़ी खास बातें