बिपाशा बासु की शादी वाली दुल्हन के जोड़े में पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में लिबास में बिपाशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। -
फाइनली आज अभिनेत्री बिपाशा बसु की अभिनेता करन सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंध गए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को एक निजी समारोह में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई। बिपाशा बासु की शादी बंगाली व पंजाबी रीति-रिवाज से हुई है। उनके खास दोस्त इस मौके पर उनके साथ थे। -
करन सिंह ग्रोवर सफेद शेरवानी में दिख रहे हैं, जिनकी ये तीसरी शादी है। जबकि बिपाशा की पहली।
-
अपने दोस्तों के साथ बिपाशा।
करन सिंह ग्रोवर का बिपाशा से शादी को लेकर कहना है, कि ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत लम्हा है। बिपाशा बसु (37) दुल्हन के लाल जोड़े में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं, करण सफेद रंग की शेरवानी पहनकर शादी समारोह में पहुंचे। शादी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बता दें कि इससे पहले बिपाशा की मेहंदी में शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंचीं। तो वहीं कैटरीना, रणवीर कपूर भी मौजूद दिखे। -
इस दौरान उनके पूर्व ब्यॉयफ्रेंड डिनो मोरिया भी दिखाई दिए।
-
माधवन भी अपने पत्नी संग बिपाशा की शादी में शिरकत करने पहुंचे।
-
बिपाशा इस गुलाबी लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
-
बिपाशा ने टियारा, बाजू बंद और हाथ फूल पहने हुए थे। तो वहीं बिपाशा के साथ करन भी पहुंचे। करन सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए थे।
इस मौकै पर बिपाशा और करण काफी खुश नजर आ रहे थे।
