बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है। किसने बाजी मारी और किसकी हार हुई ये भी जल्द ही पता चल जाएगा। इस बार मनोरंजन जगत के कई सितारे चुनावी मैदान में उतरे, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। इनके साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा और गायिका मैथिली ठाकुर ने भी राजनीति में कदम रखा है।
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव ने छपरा से चुनाव लड़ा है। वे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार हैं और उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छोटी कुमारी से है। खेसारी लाल यादव ने अपनी जीत के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। उन्होंने जमकर प्रचार किया और उनकी रैलियों में जनता का सैलाब उमड़ा। हालांकि अब देखना ये है कि क्या उनका स्टारडम उन्हें जीत दिला पाएगा या नहीं। फिलहाल अब तक खेसारी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे हैं।
रितेश पांडे
मशहूर भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से बिहार की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है। रितेश पांडे की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे चुनाव में कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वे NDA और महागठबंधन के उम्मीदवारों को टक्कर दे रहे हैं। रितेश पांडे फिलहाल वोटिंग के मामले में चौथे नंबर पर चल रहे हैं।
मैथिली ठाकुर
लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई है। मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मैथिली ठाकुर एक प्रसिद्ध लोक गायिका हैं और उनका यह पहला चुनाव है। उनका ये पहली बार है जब वो चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्हें बीजेपी ने टिकट दिया है और उनका सीधा मुकाबला आरजेडी से है। मैथिली लगातार आरजेडी से आगे चल रही हैं।
नेहा शर्मा कर रहीं प्रचार
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी इस चुनाव में बहुत एक्टिव रहीं। उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस की टिकट पर ये चुनाव लड़ रहे हैं। वो भागलपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी बेटी नेहा शर्मा ने पिता के लिए जमकर प्रचार किया। अब देखना है कि क्या एक्ट्रेस का प्रचार अजीत शर्मा को जीत दिलवा सकता है या नहीं।
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 Movie Review LIVE: अजय देवगन-रकुलप्रीत ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर मिली 4 स्टार रेटिंग
पवन सिंह ने भी किया प्रचार
पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और रहेंगे, लेकिन उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार हैं, कराकट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं।
