बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ ही शो पर 13 कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के घर के अंदर एंट्री दे दी गई है। इसमें से एक बेहद क्यूट और बबली गर्ल ने एंट्री ली है जिसका नाम है मूस जटाना (Moose Jattana)। मूस जटाना का अंदाज काफी एंटरटेनिंग है। वहीं वह खुद को बहुत बेबाक तरीके से प्रेजेंट भी करती हैं। इंस्टाग्राम पर मूस का बायो है- ”अभी तो और जलील होना है हमें।”

बिग बॉस के शो पर आने से पहले मूस सोशल मीडिया की दुनिया में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। महज 20 साल की मूस का असली नाम मुस्‍कान जट्टाना है। मुस्कान को अपना नाम ‘मूस’ बहुत पसंद है। मुस्कान एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

इंस्टाग्राम पर उनके 177k फॉलोअर्स हैं, जिनमें से वह केवल 689 लोगों को फॉलो करती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वह तमाम तरह के सोशल मुद्दों पर बात करती नजर आती हैं। महिलाओं के अधिकार और किसानों के प्रोटेस्ट को फुल सपोर्ट करती हैं। इन मुद्दों पर वह बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

एक बार उनका एक सेमी न्यूड लाइव सेशन वायरल हुआ था जिसकी वजह से वह पॉपुलर हुई थीं। इसके बाद मूस जटाना किसाना रैली और प्रदर्शन को समर्थन करती दिखी थीं। इस दौरान उन्हें किसानों के ट्रैक्टर पर बैठे और नारे लगाते देखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

अब जब मूस जटाना बिग बॉस के घर जा पहुंची हैं तब भी उनका वही बेबाक और बिंदास अंदाज दर्शकों को खूब लुभा रहा है। शो के पहले दिन ही मूस जटाना का परफॉर्मेंस दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

बता दें, शो पर शमिता शेट्टी से लेकर मिलिंद गाबा और प्रतीक सहजपाल भी शो पर कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंटर हुए हैं। मूस ने बिग बॉस के घर में इस वक्त निशांत भट्ट के साथ अपना कनेक्शन जोड़ा है।

मोहाली, पंजाब की रहने वालीं मुस्कान दिल्‍ली में रहती हैं। मुस्‍कान को सिद्धू मूसे वाला बहुत पसंद हैं। अपने इंस्‍टाग्राम पर ऐसे ढेरों वीडियोज हैं जिनमें वह उनके गानों पर थ‍िरकती नजर आती हैं। मुस्कान के नाम के साथ भी मूस इसी वजह से जुड़ा है। मुस्कान बताती हैं कि उनके दोस्त उन्हें इसी नाम से पुकारते है।