E

Bigg Boss OTT Season 3 Premiere, Bigg Boss OTT 3 Contestants Full List LIVE: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ शुरू हो चुका है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री काफी बेहतरीन रही। अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां यूट्यूब की तरह यहां भी छा गईं। इस बार रूरल एरिया इन्फ्लुएंसर शिवानी कुमारी, यूट्यूबर अरमान मलिक, पत्रकार दीपक चौरसिया, दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित समेत कई अलग-अलग चेहरे नजर आ रहे हैं। इस बार घर की थीम से लेकर शो के होस्ट तक, सब अलग है। इस सीजन ये शो अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। सलमान अपने वर्क कमिटमेंट के कारण इस बार शो होस्ट नहीं कर रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जियो सिनेमा पर 24*7 लाइव रहेगा। इसका प्रीमियर आज रात 9 बजे होने वाला है जो काफी धमाकेदार होगा। पहली बार अनिल कपूर बिग बॉस का शो होस्ट करते नजर आएंगे और कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी दमदार रही।

ये है कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

1- अरमान मलिक

2- पायल मलिक

3- कृतिका मलिक

4- शिवानी कुमारी

5- साई केतन राव

6- पॉलोमी पोलो दास

7- सना सुल्तान

8- सना मकबूल

9- नीरज गोयत

10- चंद्रिका दीक्षित

11- मनीषा खतवानी

12- नैजी

Live Updates
11:27 (IST) 21 Jun 2024
ये है बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ शुरू होने में बस एक ही दिन बचा है। 21 जून यानी कल शाम जियो सिनेमा पर इस शो का धमाकेदार प्रीमियर होने वाला है। इस बार घर कैसा होगा वो तो मेकर्स ने दिखा दिया है, इसके साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम भी कंफर्म हो गए हैं, जिनमें वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, साई केतन का नाम शामिल है। इनके अलावा हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस शो में एंट्री लेने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:56 (IST) 21 Jun 2024
वड़ा पाव गर्ल का होगा जलवा

पिछले कुछ महीनों से दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल अपने ढेले और उसे लेकर हो रहे झगड़ों के कारण सुर्खियों में थी और अब वो Bigg Boss OTT 3 में नजर आने वाली है।

10:54 (IST) 21 Jun 2024
गांव की सीधी साधी शिवानी दिखाएगी बिग बॉस में कमाल

बिग बॉस ओटीटी का ये सीजन काफी खास होने वाला है। इसमें हर क्षेत्र के कंटेस्टेंट आने वाले हैं। गांव की सीधी सी शिवानी कुमारी भी इस बार शो का हिस्सा होने वाली हैं।

09:11 (IST) 21 Jun 2024
बिग बॉस के कंटेस्टेंट पर देवोलीना का तंज

‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस बार कंटेस्टेंट के सिलेक्शन पर तंज कसा है। उन्होंने ये वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को लेकर कहा है।

09:07 (IST) 21 Jun 2024
लव कटारिया का नाम भी आया सामने

‘बिग बॉस ओटीटी 3′ के लिए लव कटारिया का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वो भी इस बार शो में हिस्सा लेंगे।

09:01 (IST) 21 Jun 2024
साई केतन राव की होगी जोरदार एंट्री

‘बिग बॉस ओटीटी 3′ में साई केतन राव की दमदार एंट्री होने वाली है। जियो सिनेमा पर इसका प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें साई की एंट्री होते ही हलचल मच गई है।

08:59 (IST) 21 Jun 2024
बिग बॉस ओटीटी में लगेगा खूबसूरती का तड़का

जियो सिनेमा ने शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दो खूबसूरत लड़कियां नजर आ रही हैं, हालांकि उनके चेहरे रिवील नहीं किए गए हैं।