टॉप रिएलिटी शो ‘बिग बॉस OTT’ का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है। ये नया सीजन 17 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाला है। मेकर्स ने शो को शुरू करने से ठीक पहले इसके कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी की है। तो अब इंतजार खत्म हुआ, हम आपको बताने वाले हैं कि इस बार कौन दिग्गज बिग बॉस के आलीशान घर में कैद होने वाले हैं।

पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर गोट और क्वीन जैसे नाम लिखकर फैंस को बिना चेहरा दिखाए नामों का अंदाजा लगाने को कहा था। लेकिन अब सबके चेहरे और नाम की जानकारी दे दी गई है। आपको बता दें कि इस साल सुर्खियों में रहने के बाद बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया भी इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा बन सकती हैं।

ये हो सकते हैं शो का हिस्सा

BiggBoss_Tak के ट्विटर हैंडल पर शो के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की गई है। जिसके मुताबिक नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया शो में हिस्सा ले सकती हैं। उनके अलावा ‘मीका दी वोटी’ में जिसे मीका ने चुना वह अकांक्षा पुरी भी शो में दिख सकती हैं। अविनाश सचदेव, जिया शंकर,पुनीत सुपरस्टार, बेबिका धुर्वे , फलक नाज, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), पलक पुरस्वानी, श्रुति सिन्हा और ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘रोडीज़’जैसे रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुके केविन अल्मासिफर भी शो में नजर आ सकते हैं।

Bigg Boss OTT का पहला सीजन

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में Bigg Boss OTT का पहला सीजन आया था। जिसकी विनर दिव्या अग्रवाल रहीं। उस सीजन में शमिता शेट्टी भी थीं। शमिता और राकेश बापट का प्यार इस शो में परवान चढ़ा था। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और वह अलग हो गए।

उर्फी जावेद ने बंटोरी थी सुर्खियां

उर्फी जावेद जो इस वक्त इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं, बिग बॉस के शो से अधिक सुर्खियों में आई थीं। लोग उन्हें उनके पहनावे के लिए पहचानने लगे थे। बिग बॉस के घर में भी बाकी घरवाले उनके कपड़ों को लेकर चर्चा करते थे। ये सीजन अपनी लव एंगल्स को लेकर काफी चर्चा में रहा था। सिंगर नेहा बसीन और प्रतीक सेहजपाल की बढ़ती नजदीकियां काफी खबरों में रही थीं।