Bigg Boss OTT Season 2: बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन की सफलता के बाद अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के साथ लौट रहा है, इस बार ये शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इस बार की थीम जंगल होगी और शो में ड्रामे और दंगल होना तय है। घर के अंदर काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे और कई मजेदार टास्क दिए जाएंगे।

हर साल की तरह बिग बॉस मेकर्स ऐसे प्रतियोगियों को लाने की कोशिश कर रहे हैं जो दर्शकों का मनोरंजन कर सकें। तभी तो इस बार भी बिग बॉस ओटीटी में निर्देशक, इन्फ्लुएंसर, क्रिएटिव प्रोड्यूसर, कोरियोग्राफर और एक्टर समेत कई सेलेब्स नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की कन्फर्म लिस्ट।

1) महेश पुजारी (रचनात्मक निर्माता)

2) अवेज दरबार (कोरियोग्राफर)

3) पूजा गौर (अभिनेत्री)

4) अंजलि अरोड़ा (कच्चा बादाम फेम)

5) पूनम पांडे (अभिनेत्री)

6) फैसल शेख (इन्फ्लूएंसर)

7)अनुराग डोभाल (YouTuber)

8) संभावना सेठ (अभिनेत्री)

9) सुनिधि चौहान

खबरों के मुताबिक महेश पुजारी और अवेज दरबार ने शो के लिए प्रोमो शूट भी कर लिया गया है और वे पहले प्रतियोगी हैं जिन्होंने एक साथ शो में घर में प्रवेश किया है। अवेज दरबार प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, इन्फ्लुएंसर और इस्माइल दरबार के बेटे हैं। उनके बड़े भाई से टीवी एक्ट्रेस गौहर खान की शादी हुई है।

महेश पुजारी एक रचनात्मक निर्माता हैं जिन्होंने टीवी शो, वेब सीरीज, बड़े टीवी अभिनेताओं के साथ गाने के लिए काम किया है। यह शो Jio Cinemas पर स्ट्रीम होगा और इसमें 24 घंटे लाइव सेशन स्ट्रीमिंग होगी। यह शो अगले महीने से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।