रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों काफी चर्चा में है। कभी अरमान मलिक की शादी और पत्नियों को लेकर तो कभी घर में कंटेस्टेंट के बीच हुई झड़प को लेकर। इसी बीच अब शो एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह थोड़ी पॉजिटिव है। रणवीर शौरी हेडलाइन्स में हैं। उन्हें और उनके कपड़ों को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। उन्होंने कहा था कि उन्हें कोई डिजाइनर कपड़े भिजवाता ही नहीं है। एक्टर ने एक बार खुद कहा था कि वो शो में चार जोड़ी कपड़े लेकर आए थे, लेकिन उनके घर पर काफी महंगे और डिजाइनर्स कोट-पैंट हैं। इसी बीच अब रणवीर शौरी को शहनाज गिल ने कपड़े भिजवाए थे, जिसके बाद उनकी तारीफ हो रही है।
सोशल मीडिया पर रणवीर शौरी का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कहते दिख रहे हैं, ‘मुझे जो जानकारी मिली है। शहनाज डिजाइनर हैं। उन्होंने भेजे हैं।’ इस पर होस्ट अनिल कपूर उनसे पूछते हैं, ‘लेकिन, ये शहनाज कौन हैं आपको पता नहीं है?’ इस पर रणवीर शौरी जवाब देते हैं, ‘अगर शहनाज गिल हैं, तो मैं उनको जानता हूं। लेकिन मुझे लगा था कि डिजाइनर्स के नाम हैं।’ अंत में अनिल कपूर कंफर्म करते हैं कि उनके लिए शहनाज गिल ने ही कपड़े भिजवाए हैं। ये सुनकर रणवीर उनका आभार जताते हैं और सभी कंटेस्टेंट्स तालिया बजाने लगते हैं।
कभी शहनाज के पास भी नहीं थे कपड़े
शहनाज गिल इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। रणवीर शौरी कपड़े भिजवाए हैं। लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब वो ‘बिग बॉस’ के सीजन 13 में आई थीं तो उनके पास भी कपड़े नहीं होते थे। वो रश्मि देसाई से मांगकर पहना करती थीं। इसको लेकर एक बार तो टीवी की ‘गोपी बहू’ एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें ताना भी मारा था। शो में शहनाज ने अपने चुलबुल अंदाज से दर्शकों दिल जीत लिया था। शो में उन्हें खूब नेम और फेम दिया है। ऐसे में अब वो इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं शहनाज गिल
बहरहाल, अगर शहनाज गिल की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वो हिंदी सिनेमा जगत में एंट्री कर चुकी हैं। उन्होंने पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उनकी पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ है। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। राघव जुयाल के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब जमी थी। अब वो राघव के साथ नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।