‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। हाल ही में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। एक तो अरमान मलिक ने विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया। दूसरा, साईं केतन राव ने वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को मसाज करने पर बवाल मचा था। साईं की बेस्ट फ्रेंड शिवांगी खेडकर ने चंद्रिका को फटकार लगाई थी कि उन्होंने मसाज वाली बात को अलग तरीके से दिखाया। इसी बीच अब वड़ा पाव गर्ल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो साईं के सामने घुटनों पर बैठीं नजर आ रही हैं। चंद्रिका ने अपने दिल की बात कही है।
दरअसल, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। ये प्रोमो वीकेंड के वार के बाद उस वक्त है जब साईं केतन की दोस्त शिवांगी खेडकर ने उनसे मसाज को लेकर कई सवाल किए थे। अनिल कपूर ने शिवांगी का साथ देते हुए ही चंद्रिका की क्लास लगाई थी। अब नए प्रोमो में चंद्रिका को साईं के सामने घुटनों पर बैठे देखा गया है। इसमें वो उनके सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आ रही हैं। चंद्रिका, साईं से कहती हैं कि उन्होंने साईं को उस तरीके से देखा ही नहीं, लेकिन अगर वो वड़ा पाव गर्ल को टच करते तो गलत दिखता। वड़ा पाव गर्ल अपनी बात कहने के बाद रोते हुए नजर आती हैं फिर साईं उन्हें संभालते हैं और शांत करते हैं। अब उनका ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है।
क्या था पूरा मामला?
बहरहाल, अगर चंद्रिका और साईं केतन के मसाज वाले मामले की बात की जाए तो ये कुछ ऐसा था कि एक टास्क के बाद वड़ा पाव गर्ल के कंधे में दर्द था, जिसे लेकर साईं केतन राव ने उन्हें मसाज ऑफर किया था। इस पर वड़ा पाव गर्ल ने उन्हें इनकार कर दिया था और कहा था कि उनका पति ये देखकर उन्हें खा जाएगा। वो ऐसा नहीं कर सकती हैं। उन्होंने साईं की बात को मैन्यूपुलेट किया था। ऐसे में जब वीकेंड का वार एपिसोड आया तो वहां, केतन की दोस्त शिवांगी आईं और उन्होंने इस मुद्दे को उठाया।
शिवांगी ने मसाज वाले मामले को लेकर चंद्रिका से कहा था कि उन्होंने एक क्लिप देखा, जिसमें वो और सना मकबूल बात कर रही हैं। चंद्रिका उन्हें बता रही हैं कि कैसे साईं उन्हें मसाज देना चाहते थे। शिवांगी ने यकीन के साथ कहा कि इस आर्टिकल को उनकी पीआर टीम ने ही डाले हैं कि साईं उन्हें कैसा मसाज देना चाहते थे और वो इसके लायक नहीं हैं। शिवांगी ने वड़ा पाव गर्ल को लताड़ते हुए कहा था कि ये वही चंद्रिका हैं, जो अक्सर कहती थीं कि जो कहना होतो है मुंह पर कहती है। अब चंद्रिका को इन सभी बातों का बुरा लगा। वहीं, अनिल कपूर ने भी शिवांगी का साथ दिया था।