बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में दुबई के जद हदीद खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं। अक्सर उन्हें लड़कियों से घिरा हुआ पाया जाता है। वह आकांक्षा पुरी को काफी पसंद करने लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ मनीषा रानी हर पल उनके साथ फ्लर्ट करती दिखती हैं।

भारत के न होने के कारण उन्हें यहां का खाना काफी तीखा लगता है और उनके लिए घरवाले अलग से खाना बना रहे हैं। लेकिन लाइव फीड में देखा गया कि जद ने मनीषा का बनाया आलू पराठा खाया और उन्हें काफी पसंद भी आया। जद ने पहली बार आलू पराठा चखा और इसे खाकर वह हैरान रह गए। उन्होंने मनीषा से इसकी रेसिपी भी पूछी।

मनीषा-बेबीका के बीच हुआ झगड़ा

मनीषा और बेबीका को शो में पहले दिन से ही साथ में देखा जाता है। मनीषा सबके साथ बात करती नजर आती हैं और बेबीका पूजा भट्ट, साइरस, अविनाश और फलक के साथ ही समय बिताना पसंद करती हैं। क्योंकि मनीषा उनकी दोस्त हैं तो उन्हें पसंद नहीं आ रहा है कि वह दूसरे ग्रुप के लोगों के साथ उठे बैठें। इसी को लेकर दोनों के बीच किचन में कहा-सुनी हुई। जिसके बाद से दोनों आपस में बात नहीं कर रहे हैं।

साइरस ने बेबीका से कही ये बात

लाइव फीड में साइरस को बेबीका से बात करते दिखाया गया कि मनीषा हाल ही में अलग तरह से व्यवहार कर रही है, जिसके कारण दोनों के बीच सारी परेशानी पैदा हो रही है। बेबीका अपनी दोस्त से झगड़ने के बाद से काफी दुखी हैं। इसपर साइरस ने उन्हें समझाया कि वह केवल 12 दिनों से ही दोस्त बने हैं, 2 साल नहीं हुए हैं। अब दर्शक ये देखने के लिए बेताब हैं कि क्या दोनों के बीच सुलह होगी या ये दोनों अलग हो जाएंगे?

यहां जनता है बॉस

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी का ये सीजन कंटेस्टेंट्स के लिए आसान नहीं होने वाला है। यहां जनता तय करेगी कि कौन घर में रहेगा और कौन नहीं। मंगलवार को अचानक बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक साथ इकट्ठा किया और जनता का फैसला सुनाया। जनता को आलिया सिद्दीकी शो में पसंद नहीं आईं और उन्हें मिड वीक एविक्शन में निकाल दिया गया।