‘बिग बॉस 19’ के सभी कंटेस्टेंट्स एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। 2025 के आखिरी कुछ महीनों में खबरों और टीवी पर छाए रहने वाले सेलेब्रिटीज दोबारा एक जगह इकट्ठा हुआ और इस बार वो शो की सक्सेस पार्टी के लिए एक दूसरे के साथ दिखे। ये पार्टी कोई आम पार्टी नहीं थी, बल्कि दुबई की एक आलीशान पार्टी थी। जिसे डैन्यूब प्रॉपर्टीज ने आयोजित किया था।

सीजन के कई चर्चित चेहरे मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए, जहां से वे शो के दूसरे विनिंग सेलिब्रेशन के लिए दुबई रवाना हुए। इस जश्न के लिए रवाना हुए कंटेस्टेंट्स अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ नजर आए। पैपराजी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें ‘बिग बॉस 19’ की पूरी गैंग डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर रिजवान साजन द्वारा होस्ट की गई एक यॉट पार्टी का आनंद लेते हुए दिखाई दी।

कौन-कौन आए नजर?

इस इवेंट में तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अश्नूर कौर, बसीर अली, अवेज दरबार, नेहल चूड़ासमा, मृदुल तिवारी और अन्य सेलेब्रिटीज शामिल थे। एक अन्य वीडियो में तान्या मित्तल को डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर रिजवान साजन के साथ स्टेज पर देखा गया। इस पार्टी में रिजवान ने तान्या को खास ट्रीटमेंट दिया। इस पार्टी का केक काटते हुए तान्या की तस्वीर भी वायरल हो रही है।

दौरान रिजवान यह कहते नजर आए कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि तान्या शो जीतेंगी। इसके बाद तान्या ने भी अपनी बिग बॉस 19 की जर्नी के बारे में बात की और उन सब ट्रोलिंग पर भी बात की जो उन्हें सहनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ ने तोड़ा राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड, क्या अब दे पाएगी यश की ‘केजीएफ 2’ को मात?

फरहाना भट्ट इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं। लाल गाउन में वो बेहद एलिगेंट लग रही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनपर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं गौरव का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो तान्या को बकलावा के बारे में बोलकर छेड़ रहे हैं। वहीं तान्या उन्हें खास रिस्पॉन्स नहीं देते हुए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ की इस एक्ट्रेस ने 1 मिनट के लिए चार्ज किए 1 करोड़? नए साल पर क्लब में किया था परफॉर्म

आपको बता दें कि डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर रिज़वान साजन दुबई में इन जश्नों की मेजबानी कर रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस 19 के प्रतिभागियों के लिए 6 जनवरी को अपने घर पर एक खास डिनर और 7 जनवरी को एक एक्सक्लूसिव लग्जरी यॉट पार्टी आयोजित की है।