सलमान खान (Salman khan) के शो ‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग एपिसोड्स में कुछ नए ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाले हैं। शनिवार का वार के एपिसोड में शो के पहले दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। ये कोई और नहीं बल्कि दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर हैं, जिन्होंने घर में एंट्री ले ली है। शो में आते ही दोनों के बीच तीखी बहस भी देखने के लिए मिली। आलम ये था कि सलमान खान के सामने ही दोनों भिड़ गए और एक्टर इससे काफी परेशान दिखे। इससे एक बात साफ जाहिर है कि दोनों का पुराना रिश्ता है और कशिश दावा भी करती दिखी थीं कि दिग्विजय की डोर पहले भी उनके हाथ में थी और आज भी है। ऐसे में चलिए बताते हैं दोनों कंटेस्टेंट के बारे में।

‘बिग बॉस 18’ में कशिश कपूर और दिग्विजय राठी ने एंट्री ले ली है। एंट्री लेते ही दोनों पहले दिन ही तमाशा कर दिया। इनके बीच विवाद छिड़ गया था। कशिश ने दिग्विजय की पोलपट्टी खोलनी शुरू कर दी थी। इनके बीच काफी तूतूमैंमैं होती है। कशिश, दिग्विजय से कहती हैं कि वो उनकी वजह से यहां पर हैं। उनकी डोर उनके हाथ में तब भी थी और आज भी है। उनकी सारी बातें सुनकर सलमान खान काफी परेशान हो जाते हैं और फिर वो कशिश से कहते हैं, ‘आपका हो गया?’ इस पर वो जवाब देती हैं, ‘अगर उसका हो गया हो तो मेरा भी हो ही गया है।’ ये झलक देखने के बाद माना जा रहा है कि घर में एंट्री के बाद काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है। उनकी तुलना मधुरिमा तुली और विशाल सिंह से होने लगी है, जो कि ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे। एक्स कपल का फ्राइपेन वाला कांड आज भी लोगों को याद है, जिससे मधुरिमा ने विशाल की धुलाई कर दी थी।

कौन हैं कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह?

अब अगर कशिश कपूर और दिग्विजय सिंह के बारे में बात की जाए तो कशिश रियलटी शो की स्टार हैं और वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें सनी लियोनी होस्टेड शो ‘स्प्लिट्सविला 15’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। ये शो उनके करियर का टर्निंग प्लॉइंट रहा था। कशिश बिहार की रहने वाली हैं और अपनी बोल्डनेस-रोमांटिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो बिहार में मिस फैशन आइकॉन का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वहीं, दिग्विजय सिंह के बारे में बात की जाए तो शो ‘स्प्लिट्सविला 15’ में कशिश के साथ दिग्विजय सिंह राठी भी थे। वो इसके अलावा ‘रोडीज’ में भी नजर आ चुके हैं। दोनों शोज से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। डेटिंग शो में इन्होंने काफी कॉन्ट्रोवर्सी की थी। इंस्टाग्राम पर इनके 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके सब्सक्राइबर्स 556k हैं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस 18’ में कशिश और दिग्विजय को साथ में देखना दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि उनकी शुरुआत भी तीखी ही हुई है।

Screen
Screen

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने के लिए मिला। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को दिवाली गिफ्ट दिया मगर ये आरोपों वाला था। साथ ही घर से एक कंटेस्टेंट को बेघर कर दिया गया है। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।