Bigg Boss 18 Vivian Dsena: टीवी के जाने-माने एक्टर विवियन डीसेना इस समय विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा बने हुए हैं। सलमान खान के शो में उनका जबरदस्त गेम देखने को मिल रहा है। वहीं, शो में उनकी कुछ कंटेस्टेंट्स से दोस्ती हुई, तो कुछ के साथ लड़ाइयां भी हो रही है। वहीं, कुछ दिन पहले देखने को मिला था कि एक्टर की वाइफ नूरन अली उन्हें सपोर्ट करने शो में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ विवियन को गेम को लेकर रियलिटी चेक दिया, बल्कि यह भी कहा कि वह बाहर की टेंशन न लें।
अब हाल ही में एक इंटरव्यू में नूरन अली ने विवियन डीसेना की पहली शादी को लेकर बात की है। दरअसल, कई बार ‘मधुबाला’ एक्टर पर यह आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने वाहबिज दोराबजी को चीट किया। ऐसे में अब इस मामले में नूरन ने सच्चाई सभी को बता दी है।
2016 से अलग थे विवियन-वाहबिज
बता दें कि विवियन डीसेना ने साल 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक शो में हुई थी। इसके बाद इनके बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने शादी रचा ली, लेकिन कुछ साल बाद दोनों की राहें अलग हो गई और दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया। इसके बाद विवियन ने 2022 में नूरन से शादी की।
अब एक्टर की पहली शादी पर चीटिंग की खबरों को नूरन ने गलत बताया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए नूरन ने कहा है कि विवियन ने वाहबिज को चीट नहीं किया। वो लोग 2016 से अलग-अलग रहने लगे थे और मैं उनसे इसके दो साल बाद किसी काम के सिलसिले में मिली थी। ऐसे में वो उन्हें चीट कैसे कर सकते हैं। उनके तलाक की बात पहले से ही चल रही थी, लेकिन फिर कोविड की वजह से उसमें देरी हुई। इस दौरान वह मेरे परिवार से बात कर रहे थे। हमने सगाई की और दिसंबर 2022 में शादी की।
इसके साथ ही उन्होंने विवियन के इस्लाम धर्म अपनाने के फैसले पर भी बात की। नूरन ने कहा कि जब विवियन ने यह प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने शुरू में सांस्कृतिक मतभेदों के कारण मना कर दिया। मैं नहीं चाहती थी कि वह मेरे धर्म को अपनाने के लिए दबाव महसूस करे। धर्म परिवर्तन का उनका अपना फैसला था और उन्होंने इसके बारे में गहराई से सोचा था। विवियन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि मैंने 2019 में रमजान के दौरान इस्लाम धर्म अपनाना शुरू किया। मुझे दिन में पांच बार नमाज पढ़ने से शांति और सुकून मिलता है।