BB17 Contestant Isha Malviya Facts: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) भी अपने हर सीजन की तरह ही काफी चर्चा में बना हुआ है। इस बार शो की थीम पहले वाले सीजन से काफी अलग है। इस सीजन में आपको कपल्स देखने को लिए मिलने वाले हैं। साथ ही कुछ सिंगल कंटेस्टेंट भी रहेंगे, जिसके बीच घमासान देखने के लिए मिलने वाला है। इसमें टीवी के कई कंटेस्टेंट्स शिरकत करने वाले हैं। इसी में से एक एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) हैं, जो इसमें दिखाई देने वाली हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं उनके बारे में…

ईशा मालवीय बिग बॉस के सीजन 17 में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वो जल्द ही ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आने वाली हैं। इसी बीच उन्हें शो में एंट्री से पहले शॉपिंग करते देखा गया है, जिसकी वजह से हैडलाइन्स में वो बरकरार हैं। इसी बीच हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं। उन्हें टीवी सीरियल ‘उड़ारिया’ के लिए जाना जाता है। उनका जन्म 2 नवंबर, 2003 को हुआ था और अभी वो महज 20 साल की ही हैं। इस उम्र में वो टीवी जगत का बड़ा नाम बन चुकी हैं।

13 साल की उम्र में फैशन की दुनिया में रखा कदम

ईशा ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई मध्यप्रदेश से की है। बाद में वो मुंबई आईं। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने फैशन और पेजेंट्स की दुनिया में कदम रखा था। यहां उन्होंने अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के दम पर खूब नाम कमाया। इसके बाद उन्हें साल 2020 में बी प्राक के गाने ‘जिसके लिए’ में देखा गया था। इससे उन्होंने पंजाबी म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था। फिर उन्होंने 2021 में दो और म्यूजिक वीडियो में काम किया।

टीवी सीरियल से बनाई पहचान

ईशा मालवीय ने म्यूजिक वीडियो में ग्लैमर का जादू बिखेरने के बाद टीवी सीरियल में भी काम किया। उन्होंने 2021 में छोटे पर्दे पर कदम रखा। उनका पहला टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ था, जो 2021 में टेलीकास्ट किया गया था। इसमें वो अंकित गुप्ता और प्रियंक चहर चौधरी की को-एक्टर बनकर खूब पॉपुलर हुईं।

ईशा मालवीय के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि एक्ट्रेस एक्टिंग में आने से पहले पायलट बनना चाहती थीं लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद छोटे पर्दे पर दिखीं और अब सलमान खान के शो में एंट्री को लेकर चर्चा में हैं।