बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर खुद और बेटी-पति निक जोनस से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उन्होंने बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के लिए पोस्ट शेयर की है। उनकी बहन और एक्ट्रेस मन्नारा इन दिनों ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच देसी गर्ल ने अपनी छोटी बहन की अनसीन तस्वीर शेयर कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के लिए पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बहन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो कि उनके बचपने की है। वहीं, इसमें प्रियंका को मिस वर्ल्ड का क्राउन पहने को देखा जा सकता है। मन्नारा उनके साथ पोज देते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर में इनके बीच कमाल का बॉन्ड देखने के लिए मिल रहा है।

सिर पर ताज लगाए प्रियंका चोपड़ा ने बहन मन्नारा को सपोर्ट किया है। उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी है और लिखा, ‘थ्रोबैक टू लिटिल मन्नारा। गुड लक लिटिल वन।’ इसे शेयर करने के साथ ही एक हार्ट वाली इमोजी और हाथ जोड़ने वाला स्टीकर भी शेयर किया है।
कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?
वहीं, अगर मन्नारा चोपड़ा का बात की जाए वो प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। मन्नारा, प्रियंका की बुआ की बेटी हैं। उनकी मां कामिनी चोपड़ा हांडा हैं। उन्होंने खासतौर पर साउथ फिल्मों में काम किया है। उन्हें ‘जिद’, ‘रोग’, ‘जक्कन्ना’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है। इसके साथ ही प्रियंका की बात की जाए तो वो आखिरी बार ‘लव अगेन’ और ‘क्वांटिको’ में नजर आई थीं। वह अगली बार इल्या नैशुलर की ‘हेड्स ऑफ स्टेट्स’ में नजर आएंगी। इसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी हैं।