सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में आए दिन कोई ना कोई तीखी बहस कंटेस्टेंट्स के बीच देखने के लिए मिलती है। शो में प्यार और तकरार अक्सर ही देखने के लिए मिलती रहती है। ऐसे में ‘बिग बॉस’ के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ रिश्ते पर कई खुलासे किए हैं। वो शो में पहले भी दिवंगत एक्टर को मिस कर चुकी हैं। ऐसे में अब उन्होंने बताया कि जब तक वो सुशांत के साथ रिश्ते में रहीं एक्टर ने कभी भी उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। साथ ही उन्होंने ब्रेकअप को लेकर भी खुलासा किया है।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने एक दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था। दोनों का प्यार ‘पवित्रा रिश्ता’ में परवान चढ़ा था और 2016 में कपल एक-दूसरे से अलग हो गया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ कभी भी बुरा बर्ताव नहीं किया और वो ब्रेकअप के बाद भी उनके लौटने का इंतजार करती रही थीं।

दरअसल, अंकिता ने सुशांत सिंह के साथ अपने रिश्ते पर तब करना शुरू किया जब अभिषेक ने बॉलीवुड में करियर शुरू करने के लिए टिप्स मांगा साथ बॉलीवुड कॉन्टेक्ट्स के लिए मदद मांगी। इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें कहा कि उनके लिए ये करेंगा लेकिन अभिषेक को अपनी मेहनत पर भरोसा करने की भी सलाह दी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अंकिता ने सुशांत का बिना नाम लिए कहा कि एक टाइम था जब किसी को करना था और एक्ट्रेस को विश्वास भी था कि वो कर लेंगे। उनका लोग मजाक भी उड़ाते थे। अंकिता ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे पर वो कर सकते थे। उन्हें भरोसा था। एक्ट्रेस का मानना है कि वो और सुशांत एक-दूसरे को स्ट्रॉन्गली समझते थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया बुरा बर्ताव

इसके साथ ही अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उनके व्यवहार के बारे में भी बताया कि एक्टर ने कभी भी उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पल याद नहीं है जब उनके साथ सुशांत ने बुरा बर्ताव किया हो। इनके बीच केवल एक महीना ऐसा था, जब सिर्फ इनके बीच झगड़े ही हुए हैं और फिर उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके बीच भी कभी भी ऐसा बड़ा नहीं हुआ था। अंकिता ने लड़ाई के बारे में बात करते हुए बताया कि वो दोनों रांची में थे। उस समय रांची में ‘एमएस धोनी’ की शूटिंग चल रही थी। दोनों साथ में धोनी के घर गए थे। सुशांत काफी खुश थे। सब अच्छा चल रहा था लेकिन, इसी बीच एक महीना ऐसा रहा था, जब इनके खूब झगड़े हुए और फिर ब्रेकअप हो गया था।

ढाई साल बाद हुई विक्की की एंट्री

अंकिता लोखंडे ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद वो बुरी तरह से टूट गई थीं। उन्होंने इससे उबरने में काफी वक्त लग गया था। फिर ब्रेकअप के ढाई साल बाद विक्की जैन की एंट्री हुई। अंकिता और विक्की कॉमन फ्रेंड थे। एक्ट्रेस ने माना कि विक्की ने इसमें उनकी काफी मदद की थी।