सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में हर दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो के पहले दिन से ही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ शो में शिरकत की है। लेकिन वह घर के अंदर अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का कई बार जिक्र कर चुकी हैं। एक्ट्रेस सुशांत औप रिलेशनशिप और दिवंगत एक्टर के करियर के बारे में काफी कुछ बोल चुकी हैं।
एक बार अंकिता ने खुलासा किया था कि वह अपने रिलेशनशिप में पजेसिव थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने ब्रेकअप और सुशांत के करियर पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि सात साल के रिलेशनशिप में सुशांत ने उन्हें कैसे रखा था। वो कितने मेहनती थे।
अंकिता ने किया सुशांत सिंह का जिक्र
दरअसल अभिषेक ने अंकिता से पूछा कि वह बॉलीवुड में कैसे एंट्री कर सकते हैं? इस पर जवाब देते हुए अंकिता ने कहा कि ‘एक टाइम था, जब सुशांत को बॉलीवुड में जाना था। कई लोग उसका मजाक उड़ाते थे, लेकिन मैं हमेशा उससे कहती थी कि बेबी तुम यह कर लोगे। काई पो चे’ रिलीज हुई थी। उस वक्त मैं बहुत राई थी। मुझे बहुत प्राउड हुआ था। इस फिल्म के लिए सुशांत ने बहुत मेहनत की थी। मैंने उसे देखा है। जब एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी बनने में दो साल की देरी हुई, तो वह हर दिन क्रिकेट खेलता ही था। चाहे वह कितनी भी पार्टी करे। मैं सुबह अगर 6 बजे सोने जा रही हूं, तो वह सीधा क्रिकेट मैदान में जाता था। पूरा-पूरा दिन क्रिकेट के मैदान में रहता था।’
एक्ट्रेस के पास थी सुशांत की डायरी
इसके बाद अभिषेक ने पूछा कि क्या अंकित और सुशांत तब भी डेटिंग कर रहे थे जब ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई थी। इसका जवाब देते हुए अंकिता ने ‘हां’ कहा। अंकिता ने कहा कि ‘तब मैं भी रांची गई थी। हम एमएस धोनी के घर गए। वहां साक्षी से भी मिले। हमने अच्छा समय बिताया।’
एक्ट्रेस ने आगे सुशांत सिंह की डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि ‘उसके पास एक बकेट लिस्ट थी। उसने वो हर चीज पूरी की, जो उस डायरी में लिखी हुई थी उसने अपने सारे सपने पूरे किए। जब वो गया था न, उसकी डायरी मेरे पास थी। उसने वह सब कुछ लिखा था जो वह अपनी लाइफ में हासिल करना चाहता था। उसने सब कुछ हासिल किया। यह वाकई एक ऐसे शख्स के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिसका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। ‘उसने मेरे साथ कभी गलत व्यवहार नहीं किया। उस एक महीने में हमारे बीच झगड़ा हुआ और हम अलग हो गए।’