Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस’ का शो पिछले 17 सालों से चला आ रहा है और इतिहास गवाह है, जिसने भी इस शो के नियम तोड़े हैं वो बाहर हुआ है। शो का सबसे बड़ा नियम है कि कोई किसी पर हाथ नहीं उठा सकता। इस सीजन में अभिषेक के साथ हाथापाई करने पर तहलका भाई उर्फ सनी आर्या को शो से बाहर किया गया था। अब अभिषेक ने खुद इस बड़े नियम को तोड़ा है, उन्होंने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारा है।

शो का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें ईशा मालवीय और समर्थ, अभिषेक कुमार का मजाक उड़ाते और उन्हें प्रवोक करते दिख रहे हैं। अभिषेक पहले तो जुबानी बहस करते दिखते हैं और कुछ देर में वह अपना आपा खो देते हैं और समर्थ को थप्पड़ जड़ देते हैं। ये देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। दोनों बीते कुछ दिनों से अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ा रहे हैं और इसे लेकर अभिषेक काफी परेशान हैं।

बता दें कि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा समर्थ न केवल अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ा रहे हैं, बल्कि उनके पिता को लेकर भी उनपर कटाक्ष कर रहे हैं। प्रोमो वीडियो में भी देखा जा सकता है कि समर्थ उन्हें ‘बाप का गटर छाप लौंडा’ कह रहे हैं। इसके बाद समर्थ, अभिषेक पर कंबल फेंकते हैं। ईशा भी अभिषेक की मेंटल हेल्थ का मजाक उड़ाती हैं और कहती हैं कि वह बिग बॉस की प्रॉपर्टी भी तोड़ दें।

अभिषेक खुद का गुस्सा कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं और ईशा लगातार उन्हें पर्सनल कमेंट करती हैं। तभी समर्थ भी उनका मजाक उड़ा रहे होते हैं और उनके चेहरे पर हाथ लगाते हैं। तभी अभिषेक का गुस्सा फूट जाता है और वह समर्थ पर हाथ उठा देते हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि समर्थ ने पहले हाथ उठाया तभी अभिषेक ने ऐसा किया। वहीं कुछ का कहना है कि अभिषेक को शो से बाहर कर देना चाहिए।