Bigg Boss 17 Viral Video: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा देखने के लिए मिल ही जाता है। शो के इतिहास में ऐसा तो पहले भी होता आया है कि कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा होता रहा है। फिर इसमें कइयों के बीच प्यार भी देखने के लिए मिला है। कई जोड़ियां बनीं और बिगड़ी हैं। इसी बीच जहां समर्थ जुरैल और ईशा मालवीय अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। वहीं, अब अभिषेक कुमार और खानजादी को कोजी होते देखा गया है। हालांकि, दोनों की मुलाकात और बात झगड़े के साथ शुरू हुई थी। लेकिन, हाल ही के एपिसोड में दोनों को एक साथ एक ही बैड पर देखा गया। इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

‘बिग बॉस 17’ में एक नई लव स्टोरी शुरू होती नजर आ रही है। अभिषेक कुमार और खानजादी के बीच बीते दिन टेलिकास्ट हुए एपिसोड में नजदीकियां देखने के लिए मिली है। दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ था। वो एक-दूसरे से लंबे समय तक बात तक नहीं करते थे। लेकिन, अब लगता है कि सब ठीक हो रहा है और वो एक-दूसरे के नजदीक आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि अभिषेक और खानजादी साथ में बैड शेयर कर रहे हैं। वो एक ही कंबल के अंदर नजर आ रहे हैं। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को Kiss करते दिख रहे हैं। इस पर वो ट्रोल भी हो रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक कुमार और खानजादी एक ही कंबल में लेटे हुए हैं। दोनों ने अपने फेस को कंबल के अंदर रखा हुआ है। इस वीडियो को बिग बॉस 17 लाइव के ट्विटर से शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा गया, ‘अभिषेक और खानजादी क्या हो रहा है बीच में कंबल के अंदर।’ इस पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए हैं।

ट्रोल्स के निशाने पर आए अभिषेक कुमार और खानजादी

इस वीडियो के सामने आने के बाद अभिषेक कुमार और खानजादी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। लोग उन्हें अश्लीलता फैलाने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘छी यार अश्लीलता फैला रखी है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अभिषेक ने तो खानजादी को बहन बोला था।’ तीसरे ने लिखा, ‘बिना रिलेशनशिप में रहे?’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘ये सब फेक है और कोई कैसे इतना फेक हो सकता है यार।’ इसी तरह लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

ईशा मलवीय संग रहा अभिषेक का अफेयर

आपको बता दें कि अभिषेक कुमार का एक्ट्रेस ईशा मालवीय के साथ अफेयर रहा है। दोनों का ‘बिग बॉस’ में आने से पहले ही ब्रेकअप हो चुका था लेकिन, फिर भी दोनों के दिल में एक-दूसरे के लिए सॉफ्ट कॉर्नर देखने के लिए मिला है। दोनों ने ब्रेकअप की वजह को लेकर एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब ईशा मालवीय और अभिषेक अलग हैं। ईशा, समर्थ जुरैल को डेट कर रही हैं। अभिषेक और ईशा की मुलाकात टीवी सीरियल ‘उडारिया’ के सेट पर हुई थी और यहीं से इनके बीच नजदीकियां बढ़ी थी।