सलमान खान के टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) की शुरुआत हो चुकी है। हर बार के सीजन से इस बार की सीजन काफी अलग है। घर में ना केवल कंटेस्टेंट को तीन भागों में बल्कि घर को भी तीन भागों बांटा गया है। इसे दिल,दिमाग और दम में बांटा गया है। शो की शुरुआत धमाकेदार रही है। पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और तीखी बहस देखने के लिए मिली है। ऐसे में आपको ‘बिग बॉस 17’ के उन सदस्यों के बारे में बता रहे हैं,जो रियल लाइफ में विवादों रह चुके हैं। चलिए डालते हैं एक नजर…
अंकिता लोखंडे
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन में पति के साथ आई हैं। वो टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से लाइमलाइट में आई हैं। इससे वो घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया है। इसमें ‘मणिकर्णिका’ और ‘बाघी-3’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। एक्ट्रेस और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का रिश्ता जगजाहिर है। उनसे ब्रेकअप और दोस्त विक्की जैन के साथ शादी करके उन्होंने खूब सुर्खियों बटोरी थी। लोगों ने इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया था। इसके अलावा अंकिता, सुशांत सिंह के साथ रिश्ते में सीरियस थीं और इसी वजह से उन्होंने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को ठुकरा दिया था।
ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार
टीवी सीरियल ‘उड़ारिया’ फेम एक्टर ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक समय में रिलेशनशिप में रहे हैं लेकिन अभिषेक को ज्यादा पोजेसिव होने की वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया है। ‘बिग बॉस 17’ एक्ट्रेस ने अभिषेक पर मार-पिटाई का आरोप लगाया वहीं, एक्टर ने भी ईशा पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर पहले भी अनबन होती रही है।
सना रईस खान
‘बिग बॉस 17’ में जानी-मानी वकील सना रईस खान ने भी एंट्री की है। वो शीना बोरा के हत्या के केस में छह साल से बंद इंद्राणी मुखर्जी की वकील हैं। सना ने ही 6 साल बाद उन्हें जेल से जमानत दिलाई। उन्होंने उनका पूरा केस लड़ा। इतना ही नहीं वो अविन साहू का केस भी लड़ चुकी हैं। ये वही अविन साहू है, जो आर्यन खान ड्रग केस में अरेस्ट किया गया था।
रिंकू करमरकर
रिंकू करमरकर टीवी एक्ट्रेस हैं। वो कुछ सालों पहले अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आई थीं। 2017 में उन्होंने पति किरण करमरकर से 15 साल पुराना रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। वो तलाक की खबरों की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। वो एकता कपूर के टीवी शो ‘कहानी घर-घर की’ से फेमस हुई थीं।
जिग्ना वोरा
अगर किसी क्राइम रिपोर्टर की बात होती हैं तो इसमें सबसे पहले नाम जिग्ना वोरा का आता है। कभी आलम ये था कि कोई क्राइम होता था तो उन्हें सबसे पहले कॉल जाता था लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो खुद समाचार पत्रों की हैडलाइन बन गईं। उनका नाम अंडरवर्ल्ड के छोटा राजन के साथ जोड़ा गया। उन्हें रिपोर्टर ज्योतिर्मय डे की हत्या के केस में 9 महीने जेल की सजा भी काटनी पड़ी थी हालांकि, बाद में 2017 में उन्हें कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया था। उन पर वेब सीरीज ‘स्कूप’ भी बनाई गई है, जो इसी सच्ची घटना से प्रेरित है।
मुनव्वर फारूकी
कॉमेडियन मुनव्वर इकबाल फारूकी ना केवल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं बल्कि वो लेखक और रैपर भी हैं। साल 2021 में उनके नाम भी एक विवाद रहा है, जब वो इंदौर के मुनरो कैफे में एक स्टैंड-अप शो में गए थे। इस दौरान उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था। इसके चलते उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था हालांकि, बाद में उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से जमानत भी मिल गई थी। आपको बता दें कि मुनव्वर कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ के विनर रहे थे।
मन्नारा चोपड़ा
वहीं, विवादित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट से प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी अछूती नहीं हैं। ‘बिग बॉस 17’ में आने से पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डायरेक्टर ने उन्हें बिना परमिशन के Kiss किया था। इसे लेकर काफी बवाल मचा था और इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था। डायरेक्टर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद मन्नारा ने ‘बिग बॉस’ में आने के बाद चुप्पी तोड़ी कि वो उन्होंने प्यार में किया था। जैसा वीडियो को लेकर कहा गया था ऐसा इंटेंस उनका नहीं था।