Bigg Boss 16: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन चल रहा है। इस सीजन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस शो के ट्विटर अकाउंट में अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो साझा किया गया है, जिसमें शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और निमृत कौर (Nimrit Kaur) को रोते हुए देखा गया। दूसरे प्रोमो में प्रियंका भी फूट-फूटकर रोती दिखीं।
ट्विटर पर जारी प्रोमो में देखा गया कि शालीन भनोट अपने घर से आई चिट्ठी पढ़कर रोते हैं और कहते हैं कि वह अपने पिता के शेर हैं। वहीं निमृत भी अपने पिता द्वारा लिखी चिट्ठी को पढ़कर रोती नजर आती हैं।
बिगबॉस में इस कंटेस्टेंट्स को रहते हुए करीब 11 हफ्ते बीत चुके हैं। शो के फॉर्मेट के अनुसार सभी को बाहरी दुनिया से संपर्क तोड़कर एक घर में कैद रहना पड़ता है। वहां की चार दीवारी ही उनकी दुनिया बन जाती है। न उनके पास समय देखने के लिए घड़ी होती है और न ही बाहर की खबर पता लगाने या परिवार से बात करने के लिए फोन। ऐसे में ये सभी एक दूसरे के साथ ही लड़ते-झगड़ते कई हफ्ते बिताते हैं।
हालांकि शो के अंत में एक एपिसोड ऐसा होता है, जहां कंटेस्टेंट के अपने उनसे मिलने आते हैं। फिलहाल वो समय तो शो में नहीं आया है, लेकिन घरवालों की चिट्ठी जरूर इन्हें मिल गई है। 15 दिसंबर के एपिसोड में ये सब दिखाया जाएगा।
अर्चना से लड़ाई में रोईं प्रिंयका
अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी, दोनों ही इस सीजन के एक्टिव कंटेस्टेंट्स हैं। हर मुद्दे पर दोनों अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटते। ऐसे में दोनों का झगड़ा घर में नया बवाल खड़ा कर सकता है।
प्रियंका और अर्चना पहले भी कई बार आपस में भिड़ चुके हैं, लेकिन इस बार प्रियंका पूरी तरह टूटने वाली हैं।शो के प्रोमो में दिखाया गया किचन में प्रियंका खाना बना रही हैं और अर्चना सामने बैठी हैं। दोनों के बीच खाने के मुद्दे को लेकर कहासुनी होती है।
प्रियंका और अर्चना की बहस इतनी बड़ जाती है कि दोनों चिल्लाने लगते हैं। अर्चना, प्रियंका को बुरा भला कहती हैं, जिससे प्रियंका का फूट-फूटकर रोने लगती हैं। इस दौरान अंकित उन्हें संभालते दिखते हैं।