बिग बॉस का 13वां सीजन एक यादगार सीजन रहा है। इसमें शुरू हुए रिश्ते और दोस्ती दर्शकों को काफी पसंद आई थी। Bigg Boss 13 में सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल के अलावा पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा था। लेकिन फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और माहिरा ने अपनी प्रोफाइल से पारस के साथ वाले वीडियोज और तस्वीरें भी हटा दी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। हालांकि दोनों ने कभी एक-दूसरे को लवर नहीं बताया है, लेकिन उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने साथ में कई म्यूजिक वीडियो किए। एक्टर्स सोशल मीडिया पर साथ के कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर करते थे, जो अब माहिरा की प्रोफाइल में नहीं है।

खबर है कि दोनों लंबे समय से काम के सिलसिले में चंडीगढ़ रह रहे थे। अब जब वहां काम खत्म हुआ तो दोनों मुंबई लौट आए, जिसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस बारे में दोनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया के आधार पर उनके ब्रेकअप के कयास लगाये जा रहे हैं।

फैंस का टूटा दिल
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस खबर को शेयर किया है। जिसपर फैंस कमेंट्स कर सवाल कर रहे हैं। अलफाज नाम के यूजर ने लिखा,”ये तभी होता है जब लोग फेम के लिए प्यार करते हैं। भगवान दोनों को खुश रखे।” महाजन नाम के यूजर ने लिखा,”इनकी कैमिस्ट्री और अंडरस्टेंडिंग अलग लेवल की थी। अगर ये दोनों सच में अलग हो गए हैं तो बहुत दुख की बात है।”